{"_id":"68edc0119a98b59b6d0bb240","slug":"jhansi-a-young-woman-committed-suicide-by-swallowing-poison-after-her-mother-scolded-her-for-spilling-milk-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दूध गिरने पर मां की फटकार से युवती ने जहर निगलकर दी जान, बिल्ली ने गिराया कमरे में रखा था दस लीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दूध गिरने पर मां की फटकार से युवती ने जहर निगलकर दी जान, बिल्ली ने गिराया कमरे में रखा था दस लीटर
Tue, 14 Oct 2025 08:44 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 14 Oct 2025 08:44 AM IST
सार
फटकार के बाद रूबी रोते हुये अपने कमरे में चली गई। जब काफी देर तक बाहर नहीं आई, तब मां उसे बुलाने गई। अंदर से जवाब न मिलने पर खिड़की से देखा। अंदर रूबी जमीन पर पड़ी थी।
विज्ञापन
जहर, सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीपरी बाजार के कोट बेहटा गांव में मां के फटकारने से दुखी युवती ने जहर निगलकर जान दे दी। अचेत हाल में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे। सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
कोट बेहटा निवासी मुन्ना परिहार डेयरी चलाते हैं। उनकी सात बेटियों में पांचवें नंबर की रूबी परिहार (19) ने दसवीं पास करने के बाद पढ़ाई बंद कर दी। वह घर में रहती थी। रविवार शाम डेयरी से करीब 10 लीटर दूध घर लाया गया। यह दूध अंदर मेज पर रखा था। मां बती देवी काम में व्यस्त थी। उन्होंने रूबी को दूध किचन में रखने के लिए कहा लेकिन रूबी ने ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद वहां आई एक बिल्ली ने पूरा दूध गिरा दिया। यह देख मां बती देवी नाराज हो गई। उन्होंने रूबी को फटकार लगा दी।
सात बहनों में पांचवें नंबर की थी
इस पर रूबी रोने लगी। नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। जब काफी देर तक बाहर नहीं आई, तब मां उसे बुलाने गई। अंदर से जवाब न मिलने पर खिड़की से देखा। अंदर रूबी जमीन पर पड़ी थी। परिजन दरवाजा तोड़कर जब अंदर पहुंचे। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। सोमवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सात बहनों में वह पांचवें नंबर की थी।