फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A young man shot a female student in front of the university and then shot himself.

विश्वविद्यालय के सामने एमबीए की छात्रा को गोली मारी: युवक ने कनपटी पर तमंचा रख खुद को भी उड़ाया, घटना से सनसनी

Sun, 09 Nov 2025 04:00 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 09 Nov 2025 04:00 PM IST
सार

दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। कुछ वर्षों से उनके बीच अनबन चल रही थी। कृतिका ने मनीष से बात करनी बंद कर दी थी। रविवार को आखिरी मुलाकात के बहाने मनीष ने कृतिका को बुलाया था। दोनों ने एक रेस्टोरेंट में खाना भी खाया।

विज्ञापन
Jhansi: A young man shot a female student in front of the university and then shot himself.
घटनास्थल जहां पर गोलीकांड हुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना नबावाद इलाके में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गेट से करीब सौ मीटर दूर रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे सनसनीखेज घटनाक्रम में एक युवक ने एमबीए की छात्रा को तमंचे से गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। गोली की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। नाजुक हाल में दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती की हालत नाजुक है। उसे आईसीयू में रखा गया है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बात की।
विज्ञापन


दोनों के बीच थे प्रेम संबंध, काफी समय से थी अनबन
ललितपुर कोतवाली के क्षेत्र के तालाबपुरा मोहल्ला निवासी कृृतिका चौबे (22) एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक तालाबपुरा निवासी मनीष साहू (25) रविवार दोपहर कृतिका से मिलने झांसी आया था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। कुछ वर्षों से उनके बीच अनबन चल रही थी। कृतिका ने मनीष से बात करनी बंद कर दी थी।
विज्ञापन

Jhansi: A young man shot a female student in front of the university and then shot himself.
घटनास्थल के पास भीड़ - फोटो : संवाद
आखिरी मुलाकात के बहाने बुलाया
रविवार को आखिरी मुलाकात के बहाने मनीष ने कृतिका को बुलाया था। काफी चिरौरी करने पर कृतिका मिलने को राजी हुई। दोपहर करीब बारह बजे मनीष हॉस्टल से कृतिका को अपने साथ ले गया। दोनों ने एक रेस्टोरेंट में खाना खाया।

अचानक बैग से तमंचा निकालकर मारी गोली
दोपहर करीब दो बजे दोनों लौटकर विश्वविद्यालय गेट के पास पहुंचे। बातचीत करने के दौरान मनीष ने अचानक बैग से तमंचा निकालकर पहले कृतिका को दो गोली मारी। गोली लगने के बाद जब कृतिका गिर गई तो मनीष ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल के पास से ही घटना में इस्तेमाल हुआ तमंचा बरामद कर लिया।


गोलीकांड के मामले में जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएसमूर्ति वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed