{"_id":"69ffedced9fc7ffda1009e8d","slug":"jhansi-a-speeding-truck-ran-over-a-delivery-boy-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: तेज रफ्तार ट्रक ने डिलीवरी ब्वॉय को रौंदा, मौत, दो माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: तेज रफ्तार ट्रक ने डिलीवरी ब्वॉय को रौंदा, मौत, दो माह पहले हुई थी शादी
Sun, 10 May 2026 08:01 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 10 May 2026 08:01 AM IST
सार
अजय की शादी दो माह पहले छनियापुरा में रहने वाली नैंसी से हुई थी। वह परिवार की तीन बहनों में इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
अजय प्रजापति फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार डिलेवरी ब्वॉय की मौत हो गई। हादसा झांसी-ग्वालियर रोड पर महेंद्रपुरी कॉलोनी के समीप हुआ।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पंचायत भवन के पास अंबावाय में रहने वाला अजय प्रजापति (27) डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था। रात में ऑर्डर देकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच महेंद्रपुरी कॉलोनी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
तीन बहनों में था इकलौता
अजय की शादी दो माह पहले छनियापुरा में रहने वाली नैंसी से हुई थी। वह परिवार की तीन बहनों में इकलौता बेटा था। थाना प्रभारी सीपरी बाजार जेपी चौबे ने बताया कि डिलीवरी ब्वॉय को ट्रक ने टक्कर मारी है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।