{"_id":"69d0c49022b2bc93ae04cc2f","slug":"jhansi-a-high-speed-bike-and-a-car-collided-violently-with-the-airbags-opening-to-save-the-occupants-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: तेज रफ्तार बाइक व कार की जोरदार भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बचे कार सवार, एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: तेज रफ्तार बाइक व कार की जोरदार भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बचे कार सवार, एक की हालत नाजुक
Sat, 04 Apr 2026 01:29 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:29 PM IST
सार
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को सीएचसी भेजा गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार घायल।
विस्तार
बबीना में एक तेज रफ्तार बाइक कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कार के एयरबैग खुल गए। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
शुक्रवार शाम करीब 3:40 बजे बबीना पेट्रोल पंप के समीप हाईवे पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक कार चालक पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर मुख्य मार्ग की ओर जा रहा था, तभी सामने से तेज गति में आ रही एक मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई। कार चालक ने बचने का प्रयास भी किया लेकिन तेज गति होने की वजह से बाइक कार से टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए। दुर्घटना में बाइक कार के नीचे फंस गई जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान एमपी के संकुली बसई निवासी अभिषेक के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई पंकज कुमार और एसआई अतुल पांडे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।