फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A girl vandalizes a spa center, she had come there with her boyfriend

Jhansi: युवती ने स्पा सेंटर में की तोड़फोड़, प्रेमी के साथ पहुंची थी

Wed, 27 Aug 2025 10:39 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 27 Aug 2025 10:39 PM IST
सार

एक स्पा सेंटर में प्रेमी संग पहुंची युवती ने जमकर तोड़फोड़ की। वहां करीब 45 मिनट तक हंगामा होता रहा।

विज्ञापन
Jhansi: A girl vandalizes a spa center, she had come there with her boyfriend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद बैंक चौराहे के पास स्थित एक स्पा सेंटर में प्रेमी संग पहुंची युवती ने जमकर तोड़फोड़ की। वहां करीब 45 मिनट तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्पा सेंटर में युवती समेत दो युवक पहुंचे थे। आरोपियों ने कांच का गेट, टेबिल एवं टीवी सहित वहां रखा सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन


स्पा संचालक का कहना है कि युवती के साथ उसका पैसों के लेनदेन का लेकर कुछ विवाद है। इस वजह से दो दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ आई थी। उस दौरान भी युवती ने विवाद किया था। नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी का कहना है कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। जल्द ही स्पा सेंटरों का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed