फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 8544 candidates will appear for the Forest Guard Wildlife Guard exam.

झांसी: 8544 अभ्यर्थी देंगे वनरक्षक वन्यजीव रक्षक की परीक्षा, नौ नवंबर को जनपद के 20 केंद्रों पर होगी

Wed, 05 Nov 2025 05:22 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 05 Nov 2025 05:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से नौ नवंबर को जनपद के 20 केंद्रों पर वनरक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा-2025 होगी। यह परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे की पाली में होगी।

विज्ञापन
Jhansi: 8544 candidates will appear for the Forest Guard Wildlife Guard exam.
एग्जाम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से नौ नवंबर को जनपद के 20 केंद्रों पर वनरक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा-2025 होगी। यह परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे की पाली में होगी। परीक्षा में 8544 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी हाल में शामिल न हों, इसे सुनिश्चित करने के लिए कक्ष निरीक्षक प्रवेश पत्र की गंभीरता से जांच करें। सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य दरवाजा बंद किया जाएगा। इससे पहले सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा की संवेदनशीलता बताते हुए निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों का सत्यापन कर लें ताकि कोई भी कमी न रहे। परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरा वाइस रिकॉर्डर के साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था देख लें। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। कोई भी कर्मचारी फोन लेकर परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। कक्ष निरीक्षकों की ट्रेनिंग करा दी जाए।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षक समेत सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्रश्नपत्र खोलने, परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिका की पैकिंग, परीक्षा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के साथ ही शुचिता बनाए रखने के लिए एडीएम प्रशासन ने विशेष बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसपी सिटी प्रीति सिंह, डीआईओएस रति वर्मा, डीएसओ सौम्या अग्रवाल, डीपीओ सुरेंद्र पटेल, नेशनल हाफिज सिद्दीक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उस्मान खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed