फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 53 trains will be affected from November 25 to January 8.

Jhansi: 25 नवंबर से आठ जनवरी तक प्रभावित रहेंगी 53 गाड़ियां, प्लेटफार्म नंबर तीन पर निर्माण के चलते कई रद्द

Sun, 21 Sep 2025 10:31 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 21 Sep 2025 10:31 AM IST
सार

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म पर निर्माण के चलते 22 गाड़ियों को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द कर दिया गया है। वहीं, 29 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
Jhansi: 53 trains will be affected from November 25 to January 8.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : स्रोत रेलकर्मी

विस्तार

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म पर निर्माण के चलते आगामी 25 नवंबर से आठ जनवरी तक 53 गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। 22 गाड़ियों को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द कर दिया गया है। वहीं, 29 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। चार ट्रेनों के संचालन में आंशिक परिवर्तन किया गया है। वहीं, झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस निर्धारित समय से 90 मिनट की देरी से चलेगी।
विज्ञापन


झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर बने वॉशेबल एप्रन को उखाड़कर नए सिरे से गिट्टी रहित पटरी बिछाने का काम किया जाएगा। इसके लिए 25 नवंबर से काम शुरू होगा, जो अगले 44 दिनों तक चलेगा। प्लेटफार्म पर निर्माण के चलते आधा सैकड़ा से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि 22 गाड़ियां अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेंगी, इसमें ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू (01822), इटावा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (11904), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-इटावा (11903), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट (11901) 26 नवंबर से 09 जनवरी तक रद्द रहेगी। इसी तरह आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (11902), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ललितपुर मेमू (64616), ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू (64615), ललितपुर-बीना मेमू (64618), बीना-ललितपुर मेमू (64617), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ललितपुर मेमू (01821) 25 नवंबर से आठ जनवरी तक निरस्त रहेगी। बेंगलुरु सिटी-लालकुआं, (साप्ताहिक 05073) दो दिसंबर से छह जनवरी, लालकुआं-बेंगलुरु सिटी (05073) 29 नवंबर से तीन जनवरी, हुबली-योग नगरी ऋषिकेश, (07363) एक दिसंबर से पांच जनवरी, योग नगरी ऋषिकेश-हुबली, (07364) 27 नवंबर से एक जनवरी तक रद्द रहेगी। रक्सौल-उधना (05559) 29 नवंबर से तीन जानवरी, उधना-रक्सौल (05560) 30 नवंबर से चार जनवरी, यशवंतपुर-योग नगरी ऋषिकेश (06597) 27 नवम्बर से एक जनवरी, योग नगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर (06598) 29 नवंबर से एक जनवरी, बांद्रा टर्मिनस-बरहनी, (09043) 30 नवंबर से चार जनवरी, बरहनी-बांद्रा टर्मिनस, (09044) एक दिसंबर से पांच जनवरी, हैदराबाद-गोरखपुर, (07075) 28 नवंबर से दो जनवरी, गोरखपुर-हैदराबाद (07076) 30 नवंबर से चार जनवरी तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का किया गया मार्ग परिवर्तन

हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (12172) 28 नवंबर से छह जनवरी, कालका-साईंनगर शिरडी (22454) 27 नवंबर से चार जनवरी,
दिल्ली सराय रोहिल्ला-यशवंतपुर (12214) एक दिसंबर से पांच जनवरी, हजरत निजामुद्दीन-नांदेड़ (12754) 26 नवंबर से सात जनवरी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कन्याकुमारी (16318) 24 नवंबर से पांच जनवरी, चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस (20494) 28 नवंबर से पांच जनवरी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल (16032) 25 नवंबर से छह जनवरी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-तिरुनेलवेली (16788) 27 नवंबर से एक जनवरी तक अपने बदले हुए मार्ग मथुरा-बयाना-सागरिया -रूठियाई-बीना के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दरभंगा-अहमदाबाद (09466) एक दिसंबर से पांच जनवरी, अहमदाबाद-दरभंगा (09465) 28 नवंबर से दो जनवरी तक अपने बदले हुए मार्ग कानपुर-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलेगी। ग्वालियर-बरौनी (11123) 25 नवंबर से आठ जनवरी, बरौनी-ग्वालियर(11124) 24 नवंबर से सात जनवरी तक बदले हुए मार्ग ग्वालियर, इटावा, कानपुर से चलेगी। ग्वालियर-बरौनी (04137) 26 नवंबर से सात जनवरी तक, बरौनी-ग्वालियर (04138) 24 नवंबर से पांच जनवरी तक बदले हुए मार्ग ग्वालियर, इटावा, गोविंदपुरी से चलेगी।

इन ट्रेनों में आंशिक परिवर्तन : खजुराहो-उदयपुर (19665) 26 नवंबर से नौ जनवरी तक आगरा कैंट से शुरू होगी। उदयपुर-खजुराहो (19666) 24 नवंबर से सात जनवरी तक आगरा कैंट जाएगी।वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली (12279) 25 नवंबर से आठ जनवरी तक ग्वालियर से शुरू होगी। नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (12280) 25 नवंबर से आठ जनवरी तक ग्वालियर तक जाएगी।



बांद्रा- लक्ष्मीबाई झांसी चलेगी डेढ़ घंटे देरी से

बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (22196) मंगलवार और बुधवार को 25 नवंबर से एक जनवरी 2026 तक जोन में 90 मिनट विलंब से चलेगी व बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (02200) शनिवार को 29 नवंबर से 3 जनवरी 2026 तक उत्तर मध्य रेलवे पर 90 मिनट विलंब से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed