{"_id":"6afdef33e9ab062eee0ea21c","slug":"video-queen-lakshmibais-procession-was-welcomed-with-a-shower-of-flowers-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुष्पवर्षा से हुआ महारानी लक्ष्मीबाई की शोभायात्रा का स्वागत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पुष्पवर्षा से हुआ महारानी लक्ष्मीबाई की शोभायात्रा का स्वागत
नीरज नरवरिया
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:02 AM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी प्रीति सिंह ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा में महारानी लक्ष्मीबाई, सुंदर-मुंदर, झलकारी बाई, भारत माता, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, महाराणा प्रताप, तात्या टोपे, नाना साहेब और वीर शिवाजी के स्वरूपों के साथ महारानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की भव्य झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा खंडेराव गेट, गणेश बाजार, नरिया बाजार, सराफा बाजार, मालिनों का चौराहा, बड़ा बाजार, सुभाष गंज, रानी महल और सिंधी तिराहे से होते हुए वापस लक्ष्मी व्यायाम मंदिर पहुंची।
संस्था परिसर में स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर शोभायात्रा में शामिल लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरोत्तम दास अग्रवाल ने की। संचालन केशव कुमार ने किया। इस अवसर पर अशोक कुमार गुप्ता, कृष्ण कांत गुप्ता, जगदीश कौशल, प्रभात कुमार सक्सेना, संजय पटवारी, देवी सिंह कुशवाहा, गजानन खानवलकर, खुशाली कुशवाहा, जितेंद्र लहारिया आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा में क्रिकेट एकेडमी, हॉकी एकेडमी, बाल मंदिर जूनियर हाईस्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज और लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थी तथा बुंदेलखंड सेवा मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।