Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dilapidated state of Lakshmi Tal in Jhansi despite expenditure of crores of rupees

ग्राउंड रिपोर्ट: रानी की स्मृतियों पर 39.49 करोड़ 'पानी', बदहाल लक्ष्मी ताल जलकुंभी और गंदगी से पटा

Wed, 18 Nov 2026 11:23 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Akash Dubey Updated Wed, 18 Nov 2026 11:23 PM IST
सार

जलकुंभी और गंदगी से पटा है तथा सुविधाएं खराब पड़ी हैं। रखरखाव की शर्त के बावजूद काम अधूरा छोड़ने वाली कंपनी पर सवाल उठे हैं। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल यादव ने नई एजेंसी तलाशने की बात कही है।

विज्ञापन
Dilapidated state of Lakshmi Tal in Jhansi despite expenditure of crores of rupees
बदहाल लक्ष्मी ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर राजा गंगाधर राव की स्मृतियों को सहेजे लक्ष्मी ताल की बदहाली करोड़ों रुपये के खर्च पर सवाल खड़े कर रही है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चार साल में इसके सुंदरीकरण पर 39.49 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन न तो ताल की बदहाली दूर हुई और न ही पर्यटकों के लिए विकसित की गई सुविधाएं टिक सकीं।

विज्ञापन


ताल के बीच महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित की गई थी, लेकिन वहां तक पहुंचने का कोई साधन नहीं है। टापू पर अंधेरा पसरा रहता है। पार्क को रोशन करने के लिए 96 खंभों पर 50 डूम लाइटें लगाई गई थीं, जो छह महीने से खराब पड़ी हैं। ताल के चारों ओर लगाई गई जाली जगह-जगह से उखड़ गई है। करीब दो साल में ही बना ट्रैक भी क्षतिग्रस्त होने लगा है। सफाई के अभाव में तालाब जलकुंभी से पट गया है और आसपास दुर्गंध फैली रहती है।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए लाखों रुपये खर्च कर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन वे भी काम नहीं कर रहे। लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए तीन वाटर एटीएम भी खराब पड़े हैं। स्थानीय पार्षद राहुल कुशवाहा और आसपास के लोगों का कहना है कि अंधेरा होते ही यहां नशा करने और जुआ खेलने वालों का जमावड़ा लगने लगता है। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। मौके पर शराब और बीयर की खाली बोतलें, पाउच और ताश के पत्ते बिखरे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीचड़ में धंसे 60 लाख के स्टीमर, 25 लाख की ई-कार्ट कबाड़
पर्यटकों को ताल की सैर कराने के लिए करीब 60 लाख रुपये खर्च कर दो स्टीमर खरीदे गए थे। इनके साथ लाइफ जैकेट और 20 लाइफ ट्यूब भी मंगवाए गए थे। कुछ दिन संचालन के बाद स्टीमर बंद हो गए। लाइफ जैकेट और ट्यूब भी चोरी हो गए। अब दोनों स्टीमर कई महीने से कीचड़ में धंसे कबाड़ की तरह पड़े हैं।
इसी तरह पर्यटकों को घुमाने के लिए 25 लाख रुपये खर्च कर दस सीटर बैटरी चालित ई-कार्ट खरीदी गई थी। यह भी नियमित रूप से नहीं चली। खुले में खड़े रहने से इसमें जंग लग गई और बैटरी समेत कई सामान गायब हो गए।

पांच साल के रखरखाव की शर्त, कंपनी ने पहले ही समेटा काम
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लक्ष्मी ताल के सुंदरीकरण का काम बीएससी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया था। कंपनी को 12 जुलाई 2021 को स्वीकृति पत्र दिया गया था। काम 18 महीने में पूरा होना था, लेकिन जनवरी 2023 तक भी यह पूरा नहीं हो सका। अनुबंध की शर्तों के मुताबिक, काम पूरा होने के बाद कंपनी को पांच साल तक रखरखाव करना था। आरोप है कि कंपनी ने तय अवधि से पहले ही काम समेट लिया। इसके बाद देखरेख के अभाव में ताल की व्यवस्थाएं लगातार बदहाल होती चली गईं।


लक्ष्मी ताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की कोशिश की जा रही है। इसके संचालन के लिए नई एजेंसी की तलाश की जा रही है। - राहुल यादव, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed