फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 495 students took their PhD course work exam at BU's examination hall.

झांसी: बीयू के परीक्षा भवन में 495 ने दी पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा, एक हफ्ते में आएगा रिजल्ट

Mon, 27 Oct 2025 09:47 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 27 Oct 2025 09:47 AM IST
सार

बीयू में इस साल 31 जनवरी को पीएचडी कोर्स वर्क शुरू हुआ था। 31 जुलाई को छह महीने का कोर्स वर्क पूरा हो गया था। अब करीब तीन महीने बाद बीयू ये परीक्षा करा सका है।

विज्ञापन
Jhansi: 495 students took their PhD course work exam at BU's examination hall.
एग्जाम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में रविवार को हुई पीएचडी कोर्स की परीक्षा में 495 अभ्यर्थी शामिल हुए। महज दो अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा छोड़ी। अब एक हफ्ते में बीयू की ओर से परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


पीएचडी कोर्स वर्क की पहली पाली की परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक चली। तीन-तीन अंक के 75 सवाल पूछे गए। जबकि, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली। 25 सवाल तीन-तीन नंबर और 50 प्रश्न डेढ़-डेढ़ अंक के पूछे गए। ऐसे में कोर्स वर्क परीक्षा 375 अंक की रही।
विज्ञापन


इससे पहले इन अभ्यर्थियों के पांचों विषयों को मिलाकर 125 अंक की सेशनल परीक्षा हो चुकी है। जबकि, प्रोजेक्ट वर्क के 100 अंक हैं। बीयू के पीएचडी सेल समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए 55 फीसदी अंक यानी कि 600 में 330 अंक प्राप्त करने होंगे। इसके बाद शोध उपाधि समिति की बैठक होगी। अभ्यर्थियों को गाइड और शोध का विषय आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने बाद बीयू करा पाया परीक्षा

बीयू में इस साल 31 जनवरी को पीएचडी कोर्स वर्क शुरू हुआ था। 31 जुलाई को छह महीने का कोर्स वर्क पूरा हो गया था। अब करीब तीन महीने बाद बीयू ये परीक्षा करा सका है। 46 विषयों की काउंसिलिंग भी जल्द शुरू होगी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के दो महीने बाद अब 47 में 46 विषयों की काउंसिलिंग भी जल्द शुरू होगी। बीयू में अधिकारियों ने बैठक कर काउंसिलिंग में देरी होने पर पूछताछ की। जल्द तिथि घोषित करने के निर्देश दिए। अभी सिर्फ भूगर्भ विज्ञान विभाग की ही काउंसिलिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed