फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 40 youths were cheated in the name of making them yoga instructors, given fake appointment letters

Jhansi: योग प्रशिक्षक बनाने के नाम पर 40 युवकों को ठगा, थमा दिए फर्जी नियुक्ति पत्र

Tue, 02 Sep 2025 11:22 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 02 Sep 2025 11:22 AM IST
सार

आरोपियों ने उसे बताया कि उनके एनजीओ मेक आइडिया मेडिटेशन को प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में योग प्रशिक्षण का काम मिला है। इसके लिए आगरा, झांसी, ललितपुर, जालौन आदि जगहों पर योग प्रशिक्षक रखने हैं।

विज्ञापन
Jhansi: 40 youths were cheated in the name of making them yoga instructors, given fake appointment letters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी विद्यालय में योग प्रशिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर झांसी निवासी दो जालसाजों ने झांसी, आगरा, ललितपुर के करीब 40 युवकों से एक साल के भीतर 40 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने युवकों को स्कूल में ज्वाइन करने के लिए बाकायदा ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया। युवक जब ज्वाइन करने पहुंचे, तब फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ। शिकार युवकों ने नवाबाद थाने में दो जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी मनोज राय ने पुलिस को बताया कि पिछले साल उसकी मुलाकात चिरगांव निवासी राजेश मिश्रा एवं दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी नसीम अहमद से हुई थी। आरोपियों ने उसे बताया कि उनके एनजीओ मेक आइडिया मेडिटेशन को प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में योग प्रशिक्षण का काम मिला है। इसके लिए आगरा, झांसी, ललितपुर, जालौन आदि जगहों पर योग प्रशिक्षक रखने हैं। पहले इसके लिए एक लाख रुपये जमा कराने होंगे। एनजीओ ने एक व्हाटस ग्रुप बनाकर सभी को जोड़ दिया। ग्रुप में नौकरी के बारे में चर्चा होती थी। इससे जुड़ने वाले भरोसा करने लगे। युवकों को योग के बारे में भी बताया जाता था।
विज्ञापन


मनोज के साथ आगरा के ताजगंज, ललितपुर के तालबेहट समेत झांसी के कुल 40 युवकों ने एक-एक लाख रुपये दे दिए थे। जनपदवार इन्हें नियुक्ति पत्र भी थमा दिए गए। मनोज का कहना है कि नियुक्ति पत्र लेकर वह लोग स्कूल पहुंचे लेकिन इसे फर्जी बताकर विद्यालय संचालकों ने वापस लौटा दिया। इसके बाद सच्चाई जानने के लिए वह लोग जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां छानबीन करने पर फर्जीवाड़े का पता लगा। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed