फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 35 big defaulters are sitting on 1.5 crore rupees of the Municipal Corporation

Jhansi: 35 बड़े बकायेदार दबाए बैठे नगर निगम का डेढ़ करोड़, विभाग करेगा कुर्की की कार्रवाई

Sun, 21 Sep 2025 06:20 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 21 Sep 2025 06:20 AM IST
सार

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि 35 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की है, जिन पर लंबे समय से तीन से सात लाख रुपये बकाया है। इन सभी को जल्द ही कुर्की का नोटिस जारी कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Jhansi: 35 big defaulters are sitting on 1.5 crore rupees of the Municipal Corporation
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर में 35 बड़े बकायेदार नगर निगम का डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक दबाए बैठे हैं। इनकी सूची निगम के कर विभाग ने तैयार कर ली है। जल्द ही इन सभी को कुर्की का नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम के कर विभाग को इस वर्ष 35 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक लगभग 13 करोड़ रुपये गृहकर की वसूली हो चुकी है। चूंकि, निगम प्रशासन की ओर से अगस्त तक गृहकर जमा करने पर 10 फीसदी की छूट दी जा रही थी, इसका लाभ उठाते हुए कई लोगों ने गृहकर जमा किया है। वहीं, कई ऐसे बकायेदार हैं, जो वर्षों से गृहकर जमा नहीं कर रहे हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि 35 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की है, जिन पर लंबे समय से तीन से सात लाख रुपये बकाया है। इन सभी को जल्द ही कुर्की का नोटिस जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अक्तूबर तक ले सकते पांच फीसदी छूट का लाभ

नगर निगम में अभी गृहकर जमा करने पर पांच फीसदी छूट का लाभ मिल रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि इस महीने से पांच प्रतिशत की छूट मिलनी शुरू हो गई है, जो कि 31 अक्तूबर तक मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed