फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 20 km long jam on the highway...more than 10 thousand vehicles stranded

Jhansi: हाईवे पर 20 किमी लंबा जाम...फंसे 10 हजार से अधिक वाहन, चार दिन बाद भी सामान्य नहीं हो सका यातायात

Tue, 30 Sep 2025 07:48 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 30 Sep 2025 07:48 AM IST
सार

150 पहियों का वाहन कानपुर बाईपास से शिवपुरी मार्ग पर गुजरने से पूरा यातायात थम गया। करीब तीन से चार घंटे तक भीषण जाम की स्थिति रही। इसके बाद भी जाम के हालात नहीं सुधरे।
 

विज्ञापन
Jhansi: 20 km long jam on the highway...more than 10 thousand vehicles stranded
झांसी-शिवपुरी हाईवे पर जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर से गुजरे सभी राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को भीषण जाम से जूझते नजर आए। ग्वालियर से शिवपुरी हो या कानपुर या ललितपुर, सभी हाईवे पर करीब 20 किलोमीटर जाम में 10 हजार से अधिक वाहन फंसे रहे। राहगीराें को काफी दिक्कतें हुईं। कुछ तो भूखे पेट घंटों जूझते रहे। बताया गया कि छह माह में 10वीं बार इस तरह जाम की स्थिति बनी। अब तक का यह सबसे लंबा जाम है।
विज्ञापन


250 फुट लंबा ट्रेलर वाहन गुजरने के बाद हालात खराब

26 सितंबर की रात एक कंपनी का 250 फुट लंबा ट्रेलर वाहन झांसी से होकर गुजरा। इस पर टरबाइन लदी थी। वाहन सागर (मध्य प्रदेश) की ओर जा रहा था। 150 पहियों का यह वाहन कानपुर बाईपास से शिवपुरी मार्ग होते हुए ललितपुर की ओर भेजा गया। वाहन के गुजरने से यहां पूरा यातायात थम गया। करीब तीन से चार घंटे तक भीषण जाम की स्थिति रही। इसके बाद भी जाम के हालात नहीं सुधरे।
विज्ञापन


सोमवार को तो शहर से सटे हाईवे एरिया में हालात बेकाबू हो गए। सुबह से लेकर रात तक यहां वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। जाम की स्थिति ग्वालियर मार्ग पर 15 किलोमीटर, शिवपुरी मार्ग पर 8 और कानपुर मार्ग पर 5 किलोमीटर लंबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

Jhansi: 20 km long jam on the highway...more than 10 thousand vehicles stranded
जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : संवाद
जाम में फंसी रही एंबुलेंस

शहर से शिवपुरी मार्ग पर जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। इसमें करेरा निवासी मुस्कान कुशवाहा जो अपने नवजात के साथ मौजूद थी। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद यह अपने घर जा रही थी। जाम में फंसने के चलते परेशान रही। एंबुलेंस एक घंटे तक यहां फंसी रही। फिर जैसे-तैसे रास्ता देकर इसे निकलवाया गया। पुलिस ने जाम खुलवाने के प्रयास किए लेकिन कोई बात नहीं बनी। वाहनों को डायवर्ट कर इधर-उधर से निकालने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद, सुबह से शाम तक वाहन जाम में फंसे रहे। उन्हें 5 किलोमीटर का सफर तय करने में 10 घंटे तक का समय लग गया।


निर्माण स्थल पर बेहद कीचड़, आने-जाने में आई दिक्कत

ग्वालियर-शिवपुरी के बीच झांसी में टनल (सुरंग) का निर्माण किया जा रहा हैं। यहां वाहनों के निकलने के लिए जो रास्ता तैयार किया है, वह बेहद संकरा होने के साथ खतरनाक है। यह ट्रैफिक लोड झेलने में भी सक्षम नहीं है। वहीं, निर्माण एजेंसी की ओर से टनल निर्माण स्थल पर माल-मटैरियल को इस तरह फैलाकर रखा है कि आने-जाने वालों को रास्ता खोजना पड़ रहा है। बारिश से यहां हालात बदतर हो गए हैं। इससे आने-जाने में परेशानी हो रही है।

 

Jhansi: 20 km long jam on the highway...more than 10 thousand vehicles stranded
जाम से परेशान बाइक सवार डिवाइडर से निकलते हुये - फोटो : संवाद
वाहन चालकों की परेशानी

सीपरी बाजार झांसी निवासी देव कुमार ने बताया कि वह खाद की सप्लाई करते हैं। हर रोज माल गोदाम से करौंदी माता स्थित पीसीएफ सेंटर लेकर जाते हैं। सोमवार को वह जाम में फंस गए। 5 किलोमीटर का रास्ता तय करने में 7 घंटे लग गया। हैदराबाद से दिल्ली ट्रक से माल लेकर जा रहे अनूप सिंह ने बताया कि वह पिछले 5 घंटे एक ही स्थान पर खड़े रहे। कुछ वाहन आगे बढ़े लेकिन स्पीड न के बराबर। ऐसे में रेंग-रेंगकर 2 किमी का सफर 5 घंटे में जैसे-तैसे पूरा किया। चेन्नई से बिलासपुर जा रहे दीन मोहम्मद ने बताया कि झांसी से वह पहले भी कई बार गुजर चुके हैं, लेकिन ऐसा जाम पहली बार देखा है। 5 घंटे से जाम में फंसे हैं। अभी भी यह साफ नहीं है कि कितनी देर और यहां रहना पड़ेगा।


झांसी एनएचएआई परियोजना निदेशक तनवीर सहरावत ने बताया कि 250 फीट वाहन गुजरने से जो जाम की समस्या आई, उसके बाद हालात सामान्य नहीं हो सके। इसके सुधार के लिए कार्य कराया जा रहा है। जल्द से जल्द जाम खुलवाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed