{"_id":"61f9400736557b545651384a","slug":"jhansi-20-candidates-filed-nomination-on-the-last-day-now-51-are-in-the-fray","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा चुनाव 2022: झांसी में आखिरी दिन 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, अब 51 मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: झांसी में आखिरी दिन 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, अब 51 मैदान में
Tue, 01 Feb 2022 07:46 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 01 Feb 2022 07:46 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन मंगलवार को कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अब चारों विधानसभाओं से 51 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सर्वाधिक 15 प्रत्याशी गरौठा विधानसभा से हैं।
विज्ञापन
झांसी, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को जिले में 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके साथ ही जिले की सभी विधानसभा सीटों पर कुल 51 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन मंगलवार को कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अब चारों विधानसभाओं से 51 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सर्वाधिक 15 प्रत्याशी गरौठा विधानसभा से हैं। जबकि, बबीना से 14, झांसी सदर से 12 और मऊरानीपुर विधानसभा से 10 प्रत्याशियों ने दावेदारी की है।
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही तय हो गया कि अब किसी भी विधानसभा में दो ईवीएम लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।