फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhanshi cement businessman road accident die in orcha

झांसी के सीमेंट कारोबारी की ओरछा में सड़क हादसे में मौत

Sat, 07 Mar 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Jhanshi cement businessman road accident die in orcha
ओरछा से लौटते वक्त कार पलटने से सीमेंट कारोबारी की मौत के बाद घर पर पसरा मातम।
झांसी। बृहस्पतिवार की रात को ओरछा से वापस लौटते समय कार पलटने से झांसी के सीमेंट कारोबारी की मौत हो गई। जबकि, कार सवार दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां एक साथी की हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। ओरछा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के आवास विकास कॉलोनी निवासी हेमंत साहू (35) सीमेंट कारोबारी थे। बृहस्पतिवार शाम वे कार में सवार होकर अपने सेल टैक्स विभाग में तैनात साथी राजकरन व थाना रक्सा क्षेत्र निवासी अंकित गुप्ता के साथ ओरछा में आयोजित कंपनी की मीटिंग में भाग लेने गए थे। रात करीब 10.30 बजे तीनों कार से घर लौट रहे थे। अभी तीनों ओरछा से निकलकर आजादपुरा की तरफ पहुुंचे थे, तभी कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे मौके पर ही दब जाने से हेमंत की मौत हो गई। जबकि, राजकरन व अंकित घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जबकि, हेमंत के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान अंकित की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकोें ने ग्वालियर रेफर कर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। हेमंत के दो बच्चे हैं। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम प्रक्रिया होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जहां दोपहर में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन

पिता की भी हुई थी सड़क हादसे में मौत
हेमंत के पिता प्रकाश साहू की भी सड़क हादसे मेें जान चली गई थी। करीब पंद्रह साल पहले ललितपुर जाते समय रास्ते में सड़क हादसे में प्रकाश साहू की मौत हो गई थी। अब हेमंत की मौत के बाद पूरा परिवार फिर से सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को करानी थी होली की खरीदारी
हेमंत ने अपने पुत्र मनन व पुत्री मनी के साथ होली खेलने की तैयारी कर रखी थी। रविवार को बाजार से बच्चों को खरीदारी भी करानी थी। बृहस्पतिवार को भी घर से जाते समय बच्चों से मिलकर जल्दी आने की कहकर निकले थे, लेकिन इतने बड़े हादसे की किसी ने कल्पना तक नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed