{"_id":"58c1a7d54f1c1b5e3ddc6790","slug":"jhanki-danka-in-the-polytechnic-sports-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटेक्निक खेलकूद प्रतियोगिता में झांसी का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीटेक्निक खेलकूद प्रतियोगिता में झांसी का डंका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
पालीटेक्निक खेलकूद प्रतियोगिता में झांसी का डंका
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पालीटेक्निक में प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित बुंदेलखंड जोन की खेलकूद, सांस्कृतिक और वाद विवाद प्रतियोगिता झांसी ने जीत ली है। संस्था चैंपियन वर्ग में राजकीय पालीटेक्निक झांसी और संस्था चैंपियन छात्रा वर्ग में वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पालीटेक्निक कालेज झांसी अव्वल रहा।
छात्रा वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप झलकारी बाई महिला पालीटेक्निक की प्रियंका यादव को तथा छात्र वर्ग में कन्नौज के मान्यवर कांशीराम राजकीय पालीटेक्निक बृजभूषण मिश्रा और सिकंदरा के राजकीय पालीटेक्निक के धर्मेंद्र राजभर ने संयुक्त रूप से हासिल किया। दिव्यांग पुरुष वर्ग में राजकीय पालीटेक्निक घाटमपुर के आशीष कुमार ने और दिव्यांग महिला वर्ग में रामदेवी राम दयाल महिला पालीटेक्निक कानपुर क ी आकांक्षा राजपूत ने हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन से पूर्व छात्रा वर्ग की सौ मीटर दौड़ हुई, जिसमें झांसी की प्रियंका यादव ने पहला, दीक्षा सिंह ने दूसरा और जेबा हसमत ने तीसरा, 200 मीटर दौड़ में कन्नौज के बृजभूषण मिश्रा ने पहला, बरगढ़ के लवकुश कन्नौजिया ने दूसरा और विकास सैनी तीसरे स्थान पर रही।
विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक पीसी गुप्ता ने प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी खेलकूद मानसिक व शारीरिक विकास करता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आर पी सिंह, आर के सिंह, हरीकांत भाष्कर, नवीन कुमार, जेएल वर्मा, एके त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार निरंजन, अमिता सिंह, आरिफ खान, जगमोहन आदि मौजूद रहे। संचालन विनोद त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
बुंदेलखंड का नाम रोशन करना लक्ष्य
छात्रा वर्ग में चैंपियनशिप जीती झांसी की प्रियंका यादव के मुताबिक एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना उन्हें शुरू से ही अच्छा लगा। उनका लक्ष्य है अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने बुंदेलखंड व प्रदेश का नाम रोशन करे। प्रियंका के अनुसार उन्होंने उत्तर प्रदेश की ओर से कई नेशनल प्रतियोतिाओं में हिस्सा लिया है। पढ़ाई के साथ वह नियमित तीन घंटे रनिंग का अभ्यास करती है। उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिलता है। छात्र वर्ग में संयुक्त रूप से चैंपियनशिप जीते कन्नौज के बृजभूषण मिश्रा के अनुसार खेलकूद में हिस्सा लेना शरीर को फिट तो करता है, इसके अलावा प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करता है।