फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jewelry and cash worth lakhs stolen after breaking into a house in broad daylight.

Jhansi News: दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर, नकदी चोरी

Sun, 04 Oct 2026 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth lakhs stolen after breaking into a house in broad daylight.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक मकान से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया, जब परिवार खेत पर काम करने गया था।
ग्राम बुढ़िया बम्होरी निवासी अयोध्या प्रसाद 2 अक्तूबर को शाम करीब 6 बजे घर लौटे। उन्होंने अलमारी का ताला टूटा और सामान बिखरा पाया। अलमारी से 59 हजार रुपये नकद और लगभग 5.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। चोरी हुए आभूषणों में सोने की माला, मंगलसूत्र, कान के फूल, चूड़ियां, हार और चांदी की पायल शामिल हैं। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। अयोध्या प्रसाद ने गांव के कुछ संदिग्ध लोगों पर शक जताते हुए पुलिस को नामजद प्रार्थना पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

इस मामले में मऊरानीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि इस मामले में गांव के लल्ला, उत्तम पटेल व अवध किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed