फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jewelery worth 1.25 lakh was stolen by breaking the lock

Jhansi News: ताला तोड़कर चोरी कर ले गए 1.25 लाख के गहने

Sun, 30 Apr 2023 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth 1.25 lakh was stolen by breaking the lock
झांसी। नवाबाद के सिविल लाइंस इलाके से बदमाशों ने एक घर का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब 1.25 लाख के गहने पर हाथ साफ कर दिए। भवन स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। भवन स्वामी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। भवन स्वामी लवकुश शर्मा ने पुलिस को बताया कि छह अप्रैल से आठ अप्रैल के बीच वह अपने बाबूलाल कारखाने के पीछे स्थित घर में नहीं थे। उसी दौरान बदमाश पीछे के रास्ते से घर में घुस आए। अंदर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे गहने निकाल ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed