फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jewelery and cash worth seven lakhs stolen from home in 24 minutes

Jhansi News: घर से 24 मिनट में सात लाख के आभूषण और नकदी उड़ाई

Fri, 14 Jun 2024 04:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth seven lakhs stolen from home in 24 minutes
- करगुवां क्षेत्र में चोरों ने दिन-दहाड़े दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- पास के खाली प्लॉट से घर में हुए थे दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में खाली घर में घुसे चोरों ने महज 24 मिनट के भीतर सात लाख के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोर दिन-दहाड़े पास में खाली पड़े प्लॉट से घर में दाखिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
मेडिकल कॉलेज करगुवां जी के पास एंबुलेंस संचालक महिपाल सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। महिपाल के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक कपूर चंद्र की मृत्यु हो जाने की वजह से वह परिवार के साथ मऊरानीपुर स्थित अपने गांव भंडरा गए हुए थे। घर की चाबी वह पड़ोसी ओमप्रकाश अहिरवार को दे गए थे। पांच जून की शाम उन्हें पड़ोसी के माध्यम से घर में चोरी होने की सूचना मिली। इस पर वह आनन-फानन घर पहुंचे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व बक्सों में रखे सोने के लगभग 50 ग्राम वजन और चांदी के एक किलोग्राम वजन के आभूषण और 80 हजार रुपये नकद गायब थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें चोर दोपहर में 1:31 बजे उनके घर में दाखिल होते दिखे और 1:55 बजे निकलते नजर आए। महिपाल ने बताया कि चोर लगभग सात लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए हैं। नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

0000000
दो अंदर दाखिल हुए, तीन बाहर रखे रहे नजर
सीसीटीवी फुटेज में पांच संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। इनमें से दो घर के अंदर दाखिल हुए थे, जबकि दो पास की एक दुकान के पास जाकर बैठ गए थे। इसके अलावा एक युवक घर के आसपास चहलकदमी करता नजर आ रहा है। अंदर दाखिल हुए चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे की अंदर से कुंडी लगा ली थी। अलमारी की चाबी उन्हें घर में रखी मिल गई थी, जिससे उन्होंने आसानी से घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed