Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A bahangi carrying pole made of bamboo the bahangi sways as it goes along...

Jhansi News: कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...

Mon, 16 Nov 2026 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A bahangi carrying pole made of bamboo the bahangi sways as it goes along...
आईटीआई ​स्थित सिद्धाश्रम में छठ पूजा पर्व पर डूबते सूरज को अर्घ्य देती व्रती महिलाएं। स्रोत स्व
झांसी। छठ पूजा महापर्व के अंतर्गत रविवार को व्रती महिला श्रद्धालुओं ने जल में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया एवं प्रसाद अर्पण किया। छठी मइया की विधि विधान से पूजा अर्चना की और परिवार की सुख समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामनाएं की। सोमवार को उदित होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पूजा अर्चना के पश्चात 36 घंटे का निर्जल व्रत का पारण होगा।
विज्ञापन

महानगर में आईटीआई क्षेत्र स्थित नरसिंह धाम आश्रम, पहूज नदी सीपरी, बड़ागांव गेट बाहर, पंचकुइयां स्थित गोशाला एवं सूती मिल सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु छठ पूजा के लिए पहुंचे। व्रती महिलाओं के साथ उनके परिवार के सदस्य सिर पर प्रसाद का दऊरा (टोकरी) लिए नंगे पैर छठ पूजन स्थल पर पहुंचे। शाम 5:30 बजे के पश्चात अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने का सिलसिला प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

व्रती महिलाओं ने छठ पूजन स्थल पर छठी मइया की पूजा अर्चना की। ‘कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए’, ‘हो दीनानाथ, हमरा पर होखीं सहाई’, ‘जोड़े-जोड़े फलवा सुरुज देव के चढ़इबे’ जैसे छठ के पारंपरिक गीत श्रद्धालुओं ने गाए। नरसिंह धाम आश्रम स्थित छठ घाट पर बिहार पूर्वांचल सांस्कृतिक कुटुंब के तत्वावधान में पूजा अर्चना हुई। बच्चों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशियों को इजहार किया। इस अवसर पर शैलेश राय, सुदर्शन राय, हरनारायण यादव, एके सिंह, एके दास, शिवम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बड़ागांव गेट बाहर चिम्मन लिटौरे की बगिया में व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। भगवान सूर्य की आराधना कर परिवार एवं लोक कल्याण की कामना की। ठेकुआ, फल, मिठाई आदि प्रसाद में अर्पण किया। महिला श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और छठ पर्व के पारंपरिक गीत गाए। इस अवसर पर आरके सिंह, वीरेश्वर सिंह चौहान, अरुण कुमार दीक्षित, मनीष राय, बृजेश झा, डा. विवेकानंद सिंह आदि मौजूद रहे।


सनफ्रान सिटी में हुआ आयोजन
सनफ्रान अशोक सिटी में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित करने का आयोजन श्रद्धा से हुआ। कॉलोनी की महिला श्रद्धालुओं ने छठी मइया एवं भगवान सूर्य की पूजा आराधना की। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार एवं समाज की खुशहाली की कामनाएं की। इस अवसर पर प्रियंका सिंह, दीपमाला सिंह, रचना शर्मा, राजकुमारी निरंजन, वंदिता अग्रवाल, सुनीता यादव, शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहीं। सनफ्रान अशोक सिटी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष विनय उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। इधर पहूज नदी के अनुसुइया घाट पर सनातन एकता महासमिति के महामंत्री विनोद अवस्थी, अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, रामकुमार मिश्रा, पीयूष रावत, प्रवीण साहू, धनीराम साहू आदि ने छठ मैया की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed