फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jewelery and cash worth Rs 2 lakh stolen from railway employee's house in broad daylight

Jhansi News: दिनदहाड़े रेल कर्मचारी के घर से दो लाख के आभूषण और नकदी उड़ाई

Mon, 20 Jan 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth Rs 2 lakh stolen from railway employee's house in broad daylight

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में चोरों ने दिनदहाड़े रेल कर्मचारी के घर से तकरीबन दो लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। रेल कर्मी परिवार के साथ बाहर गया था। इसी दौरान चोरों ने खाली घर को निशाना बना दिया।


रेलवे में कार्यरत संतोष रायकवार रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार को उनकी रिश्तेदारी में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वे परिवार के साथ भोपाल गए थे। घर खाली होने की वजह से उन्होंने आईटीआई में रहने वाले वाले पिता सेवानिवृत्त रेलकर्मी हरचरण रायकवार को रात में क्वार्टर में सोने के लिए कहा था। रात करीब आठ बजे पिता संतोष के घर पहुंचे तो उन्हें अंदर की लाइटें जलती हुई मिलीं। दरवाजा भी अंदर से बंद था। इसकी जानकारी उन्होंने फोन पर बेटे को दी। संतोष ने खातीबाबा पर रहने वाले भांजे विशाल को मौके पर भेजा। भांजा क्वार्टर के पीछे की बाउंड्री लांघकर अंदर दाखिल हुआ। अंदर रसोईघर की जाली टूटी हुई थी और दरवाजा भी खुला पड़ा था। अंदर घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। रेलकर्मी संतोष ने बताया कि चोर उसके घर से 20 हजार रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। प्रेमनगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed