फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jesus birth in midnight

आधी रात को जन्मे प्रभु यीशु, फैली खुशियां

Wed, 25 Dec 2019 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
jesus birth in midnight
क्रिसमस पर बिजली की छटा से जगमगाता सिटी चर्च।
झांसी। मंगलवार की रात 12 बजते ही महानगर के सभी चर्चों के घंटे गूंज उठे। प्रभु यीशु के जन्म पर सभी मसीही परिवारों में खुशियां दौड़ गईं। उन्होंने प्रभु यीशु क ी महिमा के भक्ति गीत गाए और पवित्र बाइबिल का पाठ किया। रात में चर्चों में हुईं विशेष प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लेकर सभी क ी सुख शांति की कामना की। इस मौके पर सभी एक दूसरे से गले मिले और चरनी में शिशु रूप में प्रभु यीशु के दर्शन किए। बुधवार को सभी चर्चों में क्रिसमस का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित सेंट ज्यूड श्राइन को क्रिसमस के उपलक्ष्य में आकर्षक सजाया गया। रात 10 बजे के बाद काफी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ तेज सर्दी के बीच चर्च में पहुंचे और विशेष प्रार्थना सभा में शामिल हुए। रात में श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु की महिमा के गीत ‘आया येशुराजा आज जगत में आया..., नमन नमन बालक येशु नमन तुझे मेरा... ’आदि गाए। रात 12 बजते ही चर्च का घंटा गूंज उठा और फादर फ्रैडी मेंडोसा के नेतृत्व में पादरियों ने प्रभु यीशु के शिशु रूप को आदर सम्मान के साथ चरनी झांकी में रखा। सभी ने पवित्र बाइबिल का पाठ किया। इस मौके पर फादर फ्रैडी ने कहा कि प्रभु यीशु के जन्म की भविष्यवाणी सदियों पहले हुई थी। वह मुक्तिदाता के रूप में जन्म लिए। वह परमेश्वर के पुत्र हैं। प्रवचन के बाद सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी और मिलकर केक काटा। चरनी में प्रभु यीशु के दर्शन किए। इस अवसर पर फादर डेनिस डिसोजा, फादर सिद्धराज, फादर विंसेंट, फादर फ्रेंकी, सिस्टर शैरीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर सेंट एंथनी महा गिरजाघर में बिशप पीटर परापुल्लिल के नेतृत्व में प्रभु यीशु के जन्म की विशेष प्रार्थना सभा हुई। बिशप ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु इस धरा पर आए, ताकि वह इसको स्वर्ग बना सकें। परम पिता परमेश्वर ने अपने प्रिय पुत्र यीशु को हमारे पास भेजा है। परमेश्वर अपनी सृष्टि और इंसान से बेहद प्रेम करते हैं। क्रिसमस प्रार्थना अवसर पर फादर सहायनाथन, फादर क्रिस्तदास, फादर अशोक, फादर रिनॉय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर सीपरी स्थित यलो चर्च में रात 11:30 बजे से विशेष प्रार्थना सभा हुई। मध्य रात 12 बजे चर्च का घंटा गूूंज उठा। इस मौके पर रेव्हरन जॉन एस स्टीफन ने कहा कि हम सभी परमेश्वर पिता के प्रेम को स्वीकार करें, जो प्रभु यीशु के रूप में समस्त संसार को दिया गया है। इस अवसर पर सैमसन पॉल, अमांडा, अखिलेश, काशीनाथ, क्रिस्टीना राम, विनीता पॉल आदि मौजूद रहीं।
प्रार्थना सभा का समय
सेंट ज्यूड श्राइन में सुबह 8 बजे
सेंट एंथोनी चर्च में सुबह 8 बजे
सिटी चर्च में सुबह 10 बजे
पीला चर्च में सुबह 9:30 बजे
सीपी मिशन चर्च में सुबह 9:30 बजे
क्रिसमस का पर्व पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस त्योहार को केवल ईसाई समाज ही नहीं, बल्कि सभी समाजों के लोग मनाते हैं।
फिरोज करीम
प्रभु यीशु के पवित्र मार्ग का सभी अनुशरण करें। वह हमेशा सभी के साथ रहते हैं। उन्होंने मानव के उद्धार के लिए जन्म लिया है।
अनीस सैमुअल
क्रिसमस के दिनों में उपहार एक दूसरे को खूब दिए जाते हैं। यह त्योहार सौहार्द, प्रेम और भाईचारा को बढ़ावा देता है।
अजय कुमार सिंह
चरनी में पैदा हुआ बालक हम सभी के लिए प्रेम, आशा, रोशनी और जिंदगी का सुसमाचार लेकर आया है, जिसकी हम सभी को बहुत जरूरत है।
डब्ल्यू सी फैरेल
इस बार जरूरतमंद बच्चों के साथ क्रिसमस का पर्व मनाएंगे। उनके साथ केक काटेंगे और आकर्षक उपहार भी देंगे।
सुभाष अंद्रायास
क्रिसमस का त्योहार संपूर्ण मानव जाति के लिए खास पर्व है। परमेश्वर के पुत्र हमारे जीवन के उद्धार के लिए आए हैं।
मनीषा

क्रिसमस पर सेंट ज्यूड्स चर्च में लोगों को महाभोग ग्रहण करते फादर।

क्रिसमस पर सेंट ज्यूड्स चर्च में लोगों को महाभोग ग्रहण करते फादर।

क्रिममस पर सजी सेंटा क्लॉज की झांकी।

क्रिममस पर सजी सेंटा क्लॉज की झांकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed