{"_id":"681d12d56d62e8ef2d0de7ae","slug":"jes-salary-deducted-chargesheet-to-xen-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-550701-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जेई का वेतन काटा एक्सईएन को चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जेई का वेतन काटा एक्सईएन को चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जेल चौराहा स्थित 400 केवी ट्रांसफार्मर के फुंकने के मामले में अवर अभियंता (जेई) समेत एसडीओ व एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने की क्षतिपूर्ति जेई के वेतन से कटौती कर होगी।
वहीं, एसडीओ व एक्सईएन के खिलाफ चार्जशीट जारी की गई है।गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, इसे लेकर पावर कारपोरेशन सतर्कता दिखा रहा है। खासतौर से ट्रांसफार्मरों को सही-सलामत रखने पर जोर दिया जा रहा है। ट्रांसफार्मर फूंकने पर एक्सईएन, एसडीओ और जेई के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पूर्व में रानीमहल जेई के खिलाफ ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में कार्रवाई के बाद अब जेल चौराहा क्षेत्र के जेई रामनरेश शाक्य के खिलाफ कार्रवाई की गई है।जेल चौराहा क्षेत्र में 400 केवी का ट्रांसफार्मर कुछ दिन पूर्व जल गया था। इस संबंध में एसई ने जेई से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन यह संतोषजनक नहीं था। इस पर अधीक्षण अभियंता ने 59 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति (रिपेयर रकम) जेई के वेतन से वसूले जाने के आदेश दिए। हर माह किस्त के रूप में यह पैसा वसूला जाएगा। इसके अलावा, अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) और उप खंड अधिकारी (एसडीओ) के खिलाफ भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार्जशीट दी गई है। ा