फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDA sealed the building being built against the map

मानचित्र के विपरीत बन रही इमारत को जेडीए ने किया सील

Fri, 16 Jul 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
JDA sealed the building being built against the map
झांसी। महानगर के मुन्नालाल पावर हाउस के नजदीक स्थित पीएनटी कॉलोनी के पास तीन मंजिला इमारत का निर्माण स्वीकृत मानचित्र के विपरीत कराया जा रहा था। मंगलवार को निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। जबकि एक मजदूर घायल हो गया था। झांसी विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए इमारत को सील कर दिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से तिलयानी बजरिया निवासी शैली साहू ने जेडीए से 278 वर्गमीटर क्षेत्रफल में मानचित्र स्वीकृत कराया था। जेडीए द्वारा जांच कराए जाने स्वीकृत मानचित्र में दर्शायी गई बाहरी व आंतरिक संरचना के विपरीत निर्माण कराया जा रहा था। जिस पर जेडीए द्वारा स्वामी को नोटिस जारी करते हुए 21 जुलाई को सुनवाई की तारीख को तय किया था। भवन स्वामी द्वारा नोटिस जारी होने के भी बाद निर्माण कार्य को नहीं रोका गया था। मंगलवार को निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई थी। जबकि एक मजदूर घायल हो गया था। नोटिस की अनदेखी करने पर प्राधिकरण ने निर्माणाधीन इमारत को सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान जेडीए के जेई घनश्याम तिवारी, सुखवीर सिंह, विनीत शर्मा, निमीश गुप्ता व कर्मचारी संतोष कुमार मौजूद रहे। जेेडीए के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि मानचित्र के विपरीत इमारत का निर्माण कराने पर उसे सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed