फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jda housing

17 मार्च को होगी भूखंडों की नीलामी

Wed, 04 Mar 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
jda housing
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से रियायती दामों में आवासीय व व्यवसायिक भूखंडों को बिक्री के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसके तहत जेडीए कार्यालय परिसर में 17 मार्च को बोली के माध्यम से नीलामी की जाएगी। इसके लिए जेडीए ने चार सदस्यों की समिति का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण द्वारा पीतांबरा आवासीय कॉलोनी, बेतवा विहार कॉलोनी व वीरांगना कॉलोनी में आवासीय व व्यवसायिक भूखंडों को खरीदने के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसके तहत बेतवा विहार के अठारह व्यवसायिक भूखंडों पर कुल पांच लोगों द्वारा आवेदन किया गया था। वहीं पीतांबरा में एक भूखंड पर तेरह आवेदन व वीरांगना नगर में भी एक प्लॉट के बीस लोगों ने आवेदन किया था। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा 17 मार्च को नीलामी का आयोजन किया जा रहा है। नीलामी के दौरान बोली लगाई जाएगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को भूखंड का आवंटन कर दिया जाएगा। इसके लिए जेडीए द्वारा चार सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में जेडीए सचिव, अधिशासी अभियंता, लेखाधिकारी व संपत्ति अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि 17 मार्च को कार्यालय परिसर में नीलामी की जाएगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही भूखंड का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed