{"_id":"5d30d8e78ebc3e6caa3baaa2","slug":"jda-defaulter-in-jail-jhansi-news-jhs1438723135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात पहुंचा जेडीए का बकायेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालात पहुंचा जेडीए का बकायेदार
विज्ञापन
जेडीए के बकायेदार को पकड़ा, 25 लाख भुगतान करने पर छोड़ा
झांसी। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी के निर्देशन और तहसीलदार सदर के नेतृत्व में संग्रह अमीनों की टीम बृहस्पतिवार को एक करोड़ से अधिक के झांसी विकास प्राधिकरण के बकायेदार रस बहार कॉलोनी निवासी रमेश राय को पकड़ कर तहसील लाई। पच्चीस लाख का आंशिक भुगतान करने पर उसे छोड़ दिया गया।
रमेश राय को झांसी विकास प्राधिकरण का लगभग एक करोड़ से अधिक का विकास शुल्क अदा करना था, जिसको लेकर कई बार जेडीए के अधिकारियों ने नोटिस के माध्यम से सूचित किया। कई बार सूचना देने के बाद भी जेडीए को बकाया अदा नहीं किया गया था। इस पर जेडीए ने तहसील को बकाया वसूलने के लिए यह मामला दिया था। आरसी काट दी गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार राकेश कुमार के नेतृत्व में वसूली टीम अमीन संजय खरे, अरविंद शर्मा व आलोक प्रकाश घोष बकायेदार रमेश चंद्र राय के पास पहुंचे और उनको पकड़ कर तहसील लाए।