फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jda action taken two godan and 12 pilot

दो गोदामों सहित 12 प्लॉटों की चारदीवारी पर चला जेडीए का बुलडोजर

Wed, 16 Dec 2020 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
jda action taken two godan and 12 pilot
झांसी। झांसी-मऊरानीपुर मार्ग पर स्थित भगवंतपुरा में बिना लेआउट पास कराए ही कॉलोनी का निर्माण कराए जाने पर झांसी विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया था। नोटिस की अनदेखी करने पर जेडीए ने मंगलवार को दो गोदामों समेत बारह प्लॉटों की चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन

कॉलोनाईजर द्वारा लगभग दस एकड़ जमीन पर प्लॉट काट कर बेचे जा रहे थे। प्लॉट खरीदने वालों ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था। जिसके चलते जमीन पर 25 गुणा 50 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में दो गोदामों का निर्माण भी कराया गया था। इसके अलावा 12 भूखंडों पर चारदीवारी का निर्माण कार्य किया गया था। शिकायत मिलने पर झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा जांच कराई गई थी। जांच के दौरान बिना लेआउट स्वीकृत कराए ही कॉलोनी की बसावट की जा रही थी। कार्रवाई करते हुए जेडीए ने फरवरी 2019 में सलीम खान, तारिक, जितेंद्र व रवि गुलाटी को नोटिस जारी किया था। नोटिस की अनदेखी करने पर मंगलवार को जेडीए ने दो गोदामों समेत 12 भूखंडों की चारदीवारी को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता सुखवीर सिंह, संजय गुप्ता, निमीष गुप्ता, हंसराज भाटी, विनीत शर्मा, संतोष वर्मा के साथ एक कंपनी पीएसी व सदर थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

बिना लेआउट पास कराए ही लगभग दस एकड़ जमीन पर प्लॉटों को बेचा जा रहा था। नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया गया था। नोटिस की अनदेखी करने पर ध्वस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई गई है। कई और अवैध निर्माण को चिह्नित किया गया है। सर्वेश कुमार दीक्षित, जेडीए उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed