फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JCB turned on illegal encroachments, destroyed hundreds of shops

अवैध कब्जों पर टूट पड़ी जेसीबी, सौ दुकानें ध्वस्त

Wed, 21 Dec 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
JCB turned on illegal encroachments, destroyed hundreds of shops
jcv, jhansi news - फोटो : demo
मंगलवार को बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाया गया। यातायात पुलिस और नगर निगम की टीम ने रोड और स्टैंड के अंदर बनी सौ से अधिक अवैध दुकानों को जेसीबी से तोड़ दिया। इसके साथ ही महीनों से खड़ी खटारा बसों को क्रेन से खींचकर बाहर कर दिया। अब अतिक्रमण न हो, इसकीजिम्मेदारी बस यूनियन को सौंपी गई है।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर यात्री शेड के नीचे दुकानें लगी होने के कारण यात्रियों को समस्या हो रही थी। सड़क तक दुकानें फैली होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। स्टैंड के अंदर अतिक्रमण होने के कारण बसें कानपुर रोड पर ही खड़ी हो जाती थीं। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। इस मुद्दे को अमर उजाला ने उठाया और खबरें प्रकाशित की। इसके बाद हरकत में आए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को अभियान चलाकर चाय, पान, रेस्टोरेंट, खानपान, मूंगफली, परचून, पानी और खानपान की सौ से अधिक दुकानें ध्वस्त कर दीं। टीन शेड के नीचे के कब्जे भी हटा दिए। वहां अस्थायी घर बना कर रहे लोग भी खदेड़ दिए गए। कोई तीन घंटे तक अभियान के दौरान अफरातफरी मची रही
विज्ञापन


। कुछ दुकानदार दुकान समेट कर भागते नजर आए। कई दुकानों का सामान भी जब्त कर लिया गया। यातायात उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव और नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद की मौजूदगी में दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अब वे दोबारा कब्जे नहीं करें, वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह जिम्मेदारी बस यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद याकूब को सौंपी गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण होने के कारण बस स्टैंड पर साफ सफाई नहीं हो पा रही थी। बुधवार को साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं खड़ी होंगी बसें 
बस स्टैंड पर रिपेयरिंग के लिए बसें खडीं नहीं हो पाएंगी। ये यातायात बाधा का कारण हैं। निर्णय लिया गया कि बसों के छोटे काम ही बस स्टैंड होंगे।

सीपरी बाजार से भी हटेगा अतिक्रमण 
नगर निगम के संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद ने बताया कि सीपरी बाजार से भी जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। पुलिस का सहयोग न मिल पाने के कारण मामला रुका है। जल्द ही तारीख निर्धारित कर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

कापनुर रोड पर नहीं खड़ी होंगी बसें
कानपुर रोड पर बसें खड़ी हो जाती हैं। इस कारण जाम लगता है। पिछले तीन दिनों में छह बसों का चालान कर चुका हूं। बस यूनियन और रोडवेज के अधिकारियों को बता दिया है कि मुख्य रोड (कानपुर रोड) पर बसें खड़ी न हों। यातायात बाधित होगा तो कार्रवाई होगी।

सुभाष चंद्र यादव, यातायात उपनिरीक्षक

अस्थायी दुकानों के लाइसेंस होंगे रद
स्टैंड पर नगर निगम ने पक्की दुकानें बनाईं हैं। उनका ही आवंटन हुआ है। कुछ दुकानों के अस्थायी लाइसेंस दिए गए हैं, जो अब रद्द कर दिए जाएंगे। बस यूनियन के पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे अतिक्रमण होने पर नगर निगम को सूचित करें। 

केशव प्रसाद, अतिक्रमण प्रभारी, नगर निगम


कब हटेगी प्रतीक्षालय के आसपास की गंदगी
बस स्टैंड पर सांसद निधि से बना यात्री प्रतीक्षालय भले ही आम यात्रियों के लिए खुल गया हो, लेकिन उसके आस पास गंदगी के ढेर पहले की तरह मौजूद हैं। प्रतीक्षालय के इंचार्ज गौरीशंकर सोनी ने बताया कि अभी कम यात्री आ रहे हैं। पानी की टंकी की सफाई हो चुकी है। बाहर की गंदगी को जल्द ही साफ करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed