फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jat movement holding the wheels of trains

जाट आंदोलन ने थामे ट्रेनों के पहिये

Mon, 22 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Jat movement holding the wheels of trains
झांसी। जाट आरक्षण आंदोलन का असर ट्रेनों पर पड़ने लगा है। रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेन निरस्त कर दी गई। हजरत निजामुद्दीन स्टेशन जाने के लिए झांसी स्टेशन पर तैयार खड़ी ताज एक्सप्रेस को अचानक रद्द करने की उद्घोषणा होते ही यात्रियों का पारा चढ़ गया और उन्होंने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


गुस्साए यात्रियों ने डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट का घेराव कर दिया। यात्रियों का आक्रोश देख वह अपने कार्यालय से चले गए। बाद में सभी का किराया वापस कराकर हंगामा शांत कराया गया।
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस व राजधानी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनों का संचालन ठप रहा। हजरत निजामुद्दीन से चलकर झांसी आई ताज एक्सप्रेस वापस हजरत निजामुद्दीन जाने के लिए झांसी स्टेशन पर तैयार खड़ी थी। ट्रेन के जाने की उद्घोषणा भी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच झांसी स्टेशन प्रबंधन के पास दिल्ली से रेल अधिकारियों का फोन आया और ताज एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्देश दिया गया। यात्रियों को जैसे ही ताज एक्सप्रेस रद्द होने की सूचना दी गई, उनका गुस्सा बढ़ गया। दिल्ली जाने के लिए दिन में और कोई ट्रेन न होने के कारण ताज एक्सप्रेस ठसाठस भरी थी।

यात्री ट्रेन से उतरकर कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद डिप्टी एसएस का घेराव कर शोरशराबा शुरू कर दिया। हालात बेकाबू होते देख डिप्टी एसएस कार्यालय से चले गए और सूचना आरपीएफ को दी। हंगामे की जानकारी मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने लगे।

इसी बीच अधिकारियों के निर्देश पर डिप्टी एसएस ने यात्रियों को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए उनकी टिकट की राशि वापस कराने की बात कही। इधर, टिकट वापसी को लेकर भी काउंटर पर लंबी-लंबी लाइन लग गईं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरपीएफ के जवानों की मुस्तैदी से शांति पूर्ण तरीके से टिकट वापसी हो सकी। करीब डेढ़ घंटे चले हंगामे के बाद स्थिति सामान्य हो गई।


यह ट्रेनें रही रद्द
ट्रेन नंबर-ट्रेन
12001-शताब्दी एक्सप्रेस
11057-दादर-अमृतसर एक्सप्रेस
12919-मालवा एक्सप्रेस
16032-अंडमान एक्सप्रेस
12137-पंजाब मेल
11077-झेलम एक्सप्रेस
22181-गोंडवाना एक्सप्रेस
14623-पातालकोट एक्सप्रेस
12447-यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
12438-राजधानी एक्सप्रेस
18507-हीराकुंड एक्सप्रेस
12279-ताज एक्सप्रेस

दिनभर नहीं मिली दिल्ली को ट्रेन
रविवार को दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को ट्रेन नहीं मिली। सुबह समता एक्सप्रेस के बाद दोपहर में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 12.10 बजे से 23 मिनट लेट 12.33 बजे आई थी और 12.43 बजे छूटी। इस ट्रेन के बाद दिल्ली जाने के लिए अगली ट्रेन दक्षिण एक्सप्रेस आई, जिसके आने का समय रात नौ बजकर बीस मिनट है। दिनभर दिल्ली के लिए ट्रेन न रहने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed