फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   January first weak start exam

जनवरी के पहले हफ्ते में हो सकते हैं प्रैक्टिकल एग्जाम, स्कूल तैयार

Sun, 06 Dec 2020 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
January first weak start exam
झांसी। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी के पहले सप्ताह में हो सकते हैं। इसके लिए स्कूलों की तैयारी पूरी हैं। स्कूल अधिकारियों का कहना है कि अभी भी ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई समेत प्रैक्टिकल की जानकारी दी जा रही है। परीक्षा के दौरान अलग-अलग बैचों में छात्रों को बुलाकर प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। ताकि, सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में 50 फीसदी छात्र-छात्राओं की ऑफलाइन पढ़ाई को मंजूरी मिलने के बाद किसी कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति ठीक है तो किसी में कम। हालांकि, स्कूल में पढ़ाई की गतिविधियां तेज जरूर हुई हैं। सीबीएसई ने स्पष्ट कर दिया है कि 2021 में बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन नहीं होगी। छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा ही कराई जाएगी। इससे पहले प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे, जो कि जनवरी के पहले सप्ताह में संभावित हैं। झांसी के स्कूल प्रैक्टिकल परीक्षा कराने को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। स्कूलों में अभी ऑफलाइन प्रैक्टिकल शुरू भी हो गए हैं। हालांकि, अभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कहीं कम तो कहीं ज्यादा है। चूंकि, प्रैक्टिकल एग्जाम सभी छात्र-छात्राओं को देने होंगे, ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर अलग-अलग बैचों में विद्यार्थी बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन

ये बोले स्कूल अधिकारी
स्कूल में ऑफलाइन प्रैक्टिकल जारी हैं। इसमें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अच्छी है। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए प्रैक्टिकल कराए जा रहे हैं। आगे प्रायोगिक परीक्षा को लेकर जो भी दिशा-निर्देश जारी होंगे, उसका पालन किया जाएगा। स्कूल की तैयारी पूरी है। - गौरव मिश्रा, चेयरमैन, महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कम ही परिजनों ने बच्चों को स्कूल भेजने की सहमति दी है। ऐसे में ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई दोनों जारी है। प्रैक्टिकल की जानकारी भी लाइव टेस्ट करके दी जा रही है। प्रायोगिक परीक्षा को लेकर तैयार हैं। - नितिन विलियम्स, प्रिंसिपल ब्लू बेल्स स्कूल एवं जोनल को-ऑर्डिनेटर, आईसीएसई-आईएससी बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed