फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   janmastami celebrated with enthusiasm

हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल की....

Sat, 24 Aug 2019 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
janmastami celebrated with enthusiasm
जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ा बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर भगवान श्रीकृष्‍ण के दर्शनों के लिए उमड?
हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल की....
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को महानगर के कई मंदिरों एवं घरों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए। मंदिरों में रात 12 बजे जन्मोत्सव की आरती हुई। भगवान कृष्ण की लीलाओं की भव्य झांकियां भी सजाई गई। जिनके दर्शन के लिए लोगों का तांता देर रात तक लगा रहा। आज भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
शुक्रवार को पर्व पर महानगर के कृष्ण मंदिरों में मुरली मनोहर मंदिर, गोपीनाथ जी के मंदिर, सदर मेें बांके बिहारी जी के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त में भगवान कृष्ण की मंगला आरती की गई। दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक व श्रृंगार किया गया, श्रद्धालुओं ने भजन गाए। शाम होते ही अपने आराध्य के दर्शन के लिए हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु मंदिरों में उमड़ने लगे। बधाई गीतों के बीच मध्य रात 12 बजे जय कन्हैया लाल की जयकारों के बीच जन्मोत्सव की महा आरती हुई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी को पुजारियों ने प्रसाद में पंजीरी व गुड के लड्डू वितरित किए। नरिया बाजार स्थित श्री कृष्ण मंदिर में पुजारी अविनाश चौबे ने मंगला आरती की। हेमलता व प्रदीप सिंह ने वेद मंत्रों का पाठ कर भगवान का अभिषेक किया। रात में प्रदीप शर्मा और उनके साथियों ने मोहक भजन गाए। रात 12 बजते ही ढोल नगाड़ों की धुनों के बीच आरती हुई। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। इधर झोकनबाग स्थित श्री शिव साईं मंदिर में शाम को केक काटा गया। मध्य रात में आरती की गई। इस अवसर पर विक्की रायकवार, राजेश कोष्टा, दीपक माहौर आदि मौजूद रहे। बड़ागांव गेट पुलिस चौकी स्थित हनुमान मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई। जबलपुर के कलाकारों ने बधाई गीत गाए। पुजारी कालीचरण जारौलिया ने 1101 बातियों से महाआरती की। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, यशपाल सिंह यादव, सेवक ताम्रकार, श्रीराम पुरोहित, रॉकी महाराज आदि मौजूद रहे। युवा ब्राह्मण महासंघ के कार्यालय में राजीव त्रिपाठी, रवीश त्रिपाठी, आचार्य हरीओम पाठक ने कन्हैया की पूजा की। झरना गेट स्थित अंजनी नंदन रामदूताय आश्रम बालाजी धाम में भगवान राधा कृष्ण एवं हनुमान जी का श्रृंगार किया। मुकेश सिंघल, अशोक श्रीवास्तव, हरीमोहन, काजल, अलका सिंघल ने भजन गाए। इधर कई घरों में भी जन्माष्टमी का पर्व पर पूजा अर्चना की गई। वहीं इस्कॉन मंदिर, कुंज बिहारी मंदिर सहित कई घरों में श्रद्धालु शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने फोड़ी दधि मटकी
जन्माष्टमी पर स्कूल-कॉलेजों में भी आयोजन हुए। बच्चों ने बालकृष्ण, मां देवकी, मां यशोदा, नंद बाबा, वासुदेव, राधा जी, बलराम के स्वरूप धारण किए। डांडिया, गरबा नृत्य और रासलीला को प्रस्तुत किया। माडर्न स्कूल में विद्यार्थियों ने कृष्ण की लीलाओं का प्रदर्शन कर दधि मटकी फोड़ी। इसके बाद सभी ने माखन मिश्री को बांटते हुए उसके स्वाद का आनंद लिया। इस अवसर पर चेयरमैन कैप्टन अरविंद विश्वनाथन, रोहिन विश्वनाथन, रत्ना शुक्ला, अंशिता विश्वनाथन, अनिल पांडेय आदि उपस्थित रहे। एलेन हाउस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं प्रस्तुत की। इसके अलावा गीता उपदेश देते कृष्ण, मटकी फोड़ते आदि की झांकियां सजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed