फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jam

अरे राम, इतना जाम, भटके लोग, अटके काम

Fri, 10 Nov 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Nov 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
jam
jam, jhansi news - फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार को कांग्रेस और बसपा समेत विभिन्न प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान शहर एक बार फिर जाम की गिरफ्त में रहा। बीकेडी समेत विभिन्न चौराहों पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त रहने से कई लोगों के काम अटके रहे। तमाम दावों के बाद भी पुलिस व्यवस्था बनाने में फेल रही। नेता भी बेपरवाह रवैए के साथ पूरी सड़क घेरते चलते रहे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा जोरशोर के साथ नामांकन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य, बहुजन समाज पार्टी के बृजेंद्र व्यास व अन्य दलों के प्रत्याशियों ने जोर-शोर के साथ नामांकन किया। जुलूसों में निकले वाहनों व लोगों की भारी भीड़ ने यातायात व्यवस्था को ताक पर रख दिया। शहर की सभी गलियां, चौराहों से लेकर सड़कें पर जाम ही जाम नजर आया। सबसे ज्यादा परेशानी दतिया की ओर जाने वाले यात्रियों को रही। बसें बीकेडी से होकर नहीं जा सकी, इस वजह से यात्रियों को या तो इलाइट या फिर बाइपास जाकर बस पकड़नी पड़ी।
विज्ञापन

बीकेडी चौराहे पर सबसे ज्यादा हाल तो तब खराब हुआ जब स्कूलों की छुट्टी हुई। नामांकन जुलूसों की भीड़ में स्कूली वाहन फंसे रहे। सड़कों पर भारी जाम लगने के कारण टैक्सी व ऑटो वाले गलियों में घुसकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। गलियों का रास्ता संकरा होने के कारण यहां भी लोग फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी बोले सब दुरुस्त
जाम में फंसे लोग कई घंटे तक परेशान रहे और फिर किसी तरह निकले तो इधर-उधर भटकते रहे। इस पर एसपी सिटी देवेश कुमार पांडेय से बात की गई तो उनका कहना था कि कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं।

पैदल ही चलना पड़ा
डॉक्टर को दिखाने मेडिकल कॉलेज गया था, ऑटो को इलाइट चौराहे पर रोक दिया गया। अब पैदल ही ग्वालियर रोड तक जाना पड़ रहा है।
महेेंद्र पाल, पाल कॉलोनी

यह गलत व्यवस्था है। टैक्सी वाले भी सवारी नहीं बैठा रहे। अब हमारी समस्या को कोई भी सुनने वाला नहीं है।
बाबूलाल, पॉलिटेक्निक

स्कूल की छुट्टी हुए आधा घंटा से भी ज्यादा का समय हो गया, लेकिन अब तक जाम में ही फंसा हुआ हूं।
फैसल, छात्र

ऐसा तो तीन-चार दिन से प्रतिदिन हो रहा है। छुट्टी होने के बाद जाम में फंस जाते हैं। बड़ी परेशानी होती है।
अब्दुल्ला - छात्र

कल मैं स्कूली वाहन से स्कूल नहीं जाऊंगा। अब मैं पापा के साथ स्कूटर से ही स्कूल जाऊंगा।
कार्तिक, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed