फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'Jalsa' will be held for three days in Jhansi on the birth anniversary of Rani

रानी की जयंती पर झांसी में तीन दिन होगा ‘जलसा’

Tue, 09 Nov 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
'Jalsa' will be held for three days in Jhansi on the birth anniversary of Rani
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में झांसी में 17,18 व 19 नवंबर को जलसे का आयोजन किया जाएगा। तीनों दिन अलग-अलग स्थानों पर विविध आयोजन होंगे। प्रशासन आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर इस बार तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयंती पर होने वाले इस आयोजन को जलसा का नाम दिया गया है। इसके तहत ललितपुर रोड स्थित सेना के हाथी ग्राउंड पर सेना की ओर से शस्त्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके जरिये आम जनमानस के लोग सेना के साजो सामान के बारे में जान सकेंगे। जबकि, किले की तलहटी में स्थित राजा गंगाधर राव नाट्य मंच (मुक्ताकाशी मंच) पर सांस्कृतिक आयोजन होंगे, जिसमें बुंदेली लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस दरम्यान रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा व तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय, डीएम रविंद्र कुमार, डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी शिवहरी मीना, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, सीडीओ शैलेष कुमार समेत अन्य अफसरों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। मौके पर आयोजन की तैयारियों को देखा। साथ ही सुरक्षा संबंधी इंतजाम परखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के कार्यक्रम के सीमित लोग ही बनेंगे साक्षी
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन पर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आ रहे हैं। वे शाम को पांच बजे झांसी आएंगे और दो घंटे यहां रुकेंगे। इस दौरान वे किले में जाएंगे और इसके बाद किले की तलहटी में स्थित मैदान में आयोजित सेना के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां सिर्फ 750 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। बड़ी संख्या में केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री व अफसरों के अलावा सेना के अधिकारी शामिल होंगे। ऐसे में बेहद सीमित संख्या में अन्य लोगों को आयोजन का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। विशिष्ट जनों के आमंत्रण के लिए सोमवार को विकास भवन में महापौर रामतीर्थ सिंघल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें विशिष्ट जनों के आमंत्रण पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम, विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा, जवाहर लाल राजपूत व बिहारीलाल आर्य, जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

17 को आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
झांसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 नवंबर को झांसी आएंगे। वे यहां हाथी ग्राउंड में आयोजित सैन्य शस्त्रों की प्रदर्शनी में जाएंगे। इसके अलावा लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित सेना के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे 19 नवंबर को भी झांसी आएंगे। इसे लेकर तैयारियां तेजी से जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed