{"_id":"624f30f2452e3c083b3da5d9","slug":"jalaun-s-college-exam-cancelled-in-case-of-mass-copying","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : सामूहिक नकल के मामले में जालौन के कॉलेज की परीक्षा निरस्त, केंद्र पर भी गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : सामूहिक नकल के मामले में जालौन के कॉलेज की परीक्षा निरस्त, केंद्र पर भी गिरी गाज
Fri, 08 Apr 2022 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:14 AM IST
सार
परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि सामूहिक नकल के आरोप में जालौन के अनीस खां कन्या महाविद्यालय कदौरा की 31 मार्च की पहली पाली की सभी परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेपर लीक होने के बाद अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन एक के बाद एक कार्रवाई कर रहा है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि सामूहिक नकल के आरोप में जालौन के अनीस खां कन्या महाविद्यालय कदौरा की 31 मार्च की पहली पाली की सभी परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
उड़ाका दल ने अपनी जांच रिपोर्ट में सामूहिक नकल की बात कही थी। इसके बाद जांच समिति का गठन किया गया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा
समिति ने उक्त दिवस की परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया। साथ ही परीक्षा केंद्र भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। अब यहां के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं गफूर खां महाविद्यालय कदौरा में होंगी।
विज्ञापन