{"_id":"624f2552bd020f0886798a22","slug":"jal-sansthan-employees-demanding-payment-officers-are-not-paying-attention-jhansi-news-jhs2182144178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसंस्थान: कर्मचारी मांग रहे भुगतान अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसंस्थान: कर्मचारी मांग रहे भुगतान अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन
झांसी। जलसंस्थान के कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कर्मचारियों के भुगतान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि ठेकेदारों को तो पूरा भुगतान किया जा रहा है लेकिन कर्मचारियों का भुगतान नहीं कराया जा रहा है। जिससे जलसंस्थान के कर्मचारियों में रोष है।
जलसंस्थान के मंडल अध्यक्ष तिलक सिंह यादव एवं जिलाध्यक्ष मनीष पुरोहित ने मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय एवं जलसंस्थान के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह से बकाया कर्मचारियों का भुगतान करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का तीन-तीन माह से भुगतान नहीं हो रहा है। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया भुगतान नहीं दिया जा रहा है। जबकि ठेकेदारों का भुगतान किया जा रहा है।
इस मौके पर गोकुल दुबे संरक्षक, रोहित खरे महामंत्री, विनोद सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश चतुर्वेदी, अभिषेक वर्मा, सुनील कुमार उपाध्यक्ष, मनोज कुमार कोषाध्यक्ष, शिवम परिहार, हरवंश नगाइच, धीरज पाठक संगठन मंत्री, काशीराम कुशवाहा प्रचार मंत्री, रामप्रकाश गोस्वामी, छात्रपाल सिंह यादव, कृष्णदेव लिटौरिया, जयराम कुशवाहा, सुरेशचंद्र मिश्रा, सतीश कुमार आदि ने भी बकाया वेतन का भुगतान दिलाने की मांग की।