फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jal nigam chief abhiyanta post end preparing start

जलनिगम के मुख्य अभियंता का पद खत्म करने की तैयारी!

Thu, 28 Jan 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jal nigam chief abhiyanta post end preparing start
झांसी। नगर विकास मंत्रालय जलनिगम के मुख्य अभियंता के पद को खत्म करने की तैयारी कर रहा है। यही कारण है कि 31 दिसंबर को तत्कालीन मुख्य अभियंता के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली चल रहा है। अगर ऐसा होता है तो बुंदेलखंड को कानपुर क्षेत्र से जोड़ दिया जाएगा। अभी इस पद के अधिकार क्षेत्र में बुंदेलखंड के सातों जिले आते हैं। इसके पहले मुरादाबाद व फैजाबाद में भी यह पद खत्म किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जलनिगम पेयजल योजनाओं की निर्माण इकाई है। अगर शासन किसी काम को करने के लिए एक लाख रुपये का बजट देता है तो उसमें साढ़े बारह प्रतिशत राशि सैंटेज (कार्य की राशि से मिलने वाला लाभ) के रूप में मुख्यालय कार्यालय में जमा हो जाती है। इस राशि को अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन व अन्य खर्चों पर व्यय किया जाता है। सरकार अब पेयजल योजनाएं का निजीकरण कर रही है। यही कारण है कि जलनिगम अब पुरानी योजनाओं को पूरा करने में लगा है। नई योजनाएं उनके हाथों में नहीं दीं जा रहीं हैं।
विज्ञापन

झांसी जलनिगम के पास पेयजल महायोजना के अलावा दो- तीन पुरानी योजनाएं हैं, जिन पर काम चल रहा है। महानगर में अम्रुत व ग्रामीण क्षेत्र में हर घर जल पहुंचाने की योजना पूरे होने के बाद आगे नई योजनाओं की आवश्यकता भी दिखाई नहीं दे रही है। इस कारण नगर विकास मंत्रालय धीरे- धीरे विभागीय ढांचे को छोटा करता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार झांसी में भी मुख्य अभियंता पद पर एक महीने बाद भी तैनाती नहीं होने को भी इसी बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके पूर्व ललितपुर व उरई में अधिशासी अभियंता के पद समाप्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed