फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jal jeevan mission join four village

जलस्तर देखा नहीं और जल जीवन मिशन योजना में शामिल कर लिए चार गांव

Fri, 27 Nov 2020 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jal jeevan mission join four village
जल जीवन मिशन योजना का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन ‘हर घर जल’ योजना को भी जलनिगम के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यहां के अधिकारियों ने योजना में चार ऐसे गांवों को भी शामिल कर लिया, जहां पानी का कोई स्रोत नहीं है। खामी सामने आने के बाद अब मुख्य अभियंता के निर्देश पर इस लापरवाही जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जनपद में अभी तक 146 ग्रामीण पेयजल योजनाएं संचालित की गईं हैं। इनमें 114 का संचालन ग्राम पंचायतों, चार का जलनिगम और 27 का जलसंस्थान के पास है। इनमें पांच ग्राम पंचायतों व दो जलसंस्थान की योजनाएं पूरी तरह बंद चल रहीं हैं। छोटी- बड़ी कमियों के कारण बाकी योजनाएं भी आंशिक चल रहीं हैं। पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन ‘हर घर जल’ योजना के तहत उक्त योजनाओं को पूरी तरह चालू कर हर घर को कनेक्शन देने का काम होना है। इनमें 41 योजनाओं का काम जलनिगम को सौंपा गया है। इस कार्य के लिए 6.31 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


जलनिगम ने उक्त योजनाओं के जो एस्टीमेट तैयार किए, उनमें बड़ागांव ब्लाक के चिपलौटा, बबीना के किल्चवारा, बबीना के रमपुरा व बामौर के नागर गांव को भी शामिल कर लिया। टेंडर भी आवंटित कर दिए गए। बाद में पता लगा कि उक्त चार गांवों में तो पानी का कोई स्रोत हीं नहीं है। संबंधित अधिकारियों ने बिना जांच के ही उक्त गांवों को योजना में शामिल कर एस्टीमेट तैयार कर लिया। खामी का पता लगने पर उक्त गांवों को सूची से हटाया गया। उनकी जगह चकारा, नंदशिया व मगरोरा गांव को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल जीवन मिशन ‘हर घर जल’ योजना के एस्टीमेट में चार गांवों को लापरवाही पूर्वक शामिल किया। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
राजेश कुमार, मुख्य अभियंता जलनिगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed