फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jal Jeevan Mission failed to quench thirst

Jhansi News: प्यास बुझाने में फेल हुआ जल जीवन मिशन

Mon, 02 Jun 2025 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission failed to quench thirst

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गर्मियों में पानी पहुंचाने के जल निगम के दावे धड़ाम हो गए। मई महीने तक शेष 200 गांव तक पानी पहुंचाने का दावा था, लेकिन एक बार फिर से डेडलाइन खत्म हो जाने के बाद इन गांवों के लोगों तक पानी नहीं पहुंच सका। इसके पहले भी यह डेडलाइन कई बार बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन यहां काम अब तक आधा-अधूरा है। अफसरों की लापरवाही से इस गर्मी में भी हजारों लोगों के कंठ प्यासे रह गए।बुंदेलखंड में पानी पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती रही है। गर्मियों के सीजन में जलस्तर नीचे जाने से चुनौती बढ़ जाती है। इससे निपटने के लिए जल जीवन मिशन के तहत पांच साल पहले हर घर नल योजना आरंभ हुई। इसके लिए 1,465 करोड़ रुपये लागत से 10 पेयजल परियोजनाएं आरंभ हुईं। गर्मियों में पानी की कमी न हो, इसके लिए बांध से इन परियोजनाओं के लिए पानी लिया जाना था। जल निगम को यह काम अलग-अलग चरण में 2023 तक पूरा करना था, लेकिन लेटलतीफी के चलते दो साल बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। पांच साल बीतने के बाद भी करीब 75 फीसदी काम ही पूरा हो सका। इस अधूरे काम को पूरा करने के लिए मई महीने की डेडलाइन तय की गई थी, लेकिन इमलौटा, बरथरी व टेहरका जल परियोजनाएं अभी तक अधूरी हैं। बड़ागांव के रिछोरा, भूपनगर, दौन दुनारा, छपरा समेत बबीना के भी दर्जनों इलाकों में पाइप लाइन बिछाने के बावजूद पानी नहीं पहुंचा। अब तक 390 गांव तक ही पानी पहुंच सका जबकि 223 गांव के लोग पानी का इंतजार ही कर रहे हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता रणविजय सिंह का कहना है कि कई गांव में पानी पहुंचाया गया है। जल्द ही अन्य जगह भी काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed