फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jail chauraha to khelar will be made fourlane road

जेल चौराहे से खैलार तक बनेगी फोरलेन सड़क

Thu, 03 Sep 2020 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jail chauraha to khelar will be made fourlane road
झांसी। ललितपुर मार्ग पर जेल चौराहे से खैलार तक फोरलेन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पेड़ काटने के लिए वन विभाग ने अनापत्ति दे दी है। जबकि, सेना का एनओसी भी जल्द मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर काम शुरू कर दिया है। ये सड़क जून 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

ललितपुर मार्ग पर दिन भर भारी व हल्के वाहनों का आवागमन लगा रहता है। लेकिन, सड़क की चौड़ाई अधिक न होने की वजह से वाहनों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। समस्या को दूर करने के लिए जेल चौराहे से खैलार तक फोरलेन निर्माण की योजना बनाई थी। इसे खैलार से गुजरने वाली ललितपुर फोरलेन से जोड़ा जाना था। लेकिन, वन विभाग व सेना की अनापत्ति न मिलने की वजह से ये योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही थी, परंतु अब ये अड़चनें दूर होती जा रही हैं। वन विभाग ने सड़क निर्माण के रास्ते में आने वाले पेड़ काटने की मंजूरी दे दी है। जबकि, इसी माह सेना की अनापत्ति (एनओसी) मिलने की संभावना जताई जा रही है। 11 किलोमीटर की इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस पर 73 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

काटे जाएंगे 945 पेड़
झांसी। जेल चौराहे से खैलार तक सड़क के दोनों ओर 8.5 - 8.5 मीटर चौड़ी होगी। इस सड़क को चौड़ी करने के लिए 945 पेड़ काटे जाएंगे। इसकी वन विभाग ने मंजूरी दे दी है। इन वृक्षों को काटे जाने पर नियमानुसार दोगुनी संख्या में नए पौधे लगाए जाएंगे। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि वन विभाग ने 945 पेड़ों को काटने की मंजूरी दी है। लेकिन, कोशिश होगी कि कम से कम वृक्ष काटे जाएं। सड़क के ठीक किनारे के पेड़ नहीं काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल चौराहा - खैलार फोरलेन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वन विभाग ने अनापत्ति दे दी है। सेना से वार्ता भी हो चुकी है। इसी माह सेना की ओर से भी एनओसी दे दी जाएगी। इस सड़क के निर्माण से यातायात सुगम होगा। - रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed