{"_id":"56eaf8d14f1c1b4e278b46db","slug":"iti-not-deposited-house-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकर जमा न करने पर आईटीआई का खाता सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकर जमा न करने पर आईटीआई का खाता सीज
jhansi
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
गृहकर जमा न करने पर आईटीआई का खाता सीज
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। वित्तीय वर्ष के अंतिम पड़ाव पर नगर निगम का बकायेदारों के प्रति कड़ा रुख है। बृहस्पतिवार को निगम द्वारा आईटीआई का खाता सीज कर दिया गया। इसके अलावा निगम के निशाने पर अन्य बकायेदार भी हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का नगर निगम पर 31.25 लाख रुपये बकाया है। इसका भुगतान न होने पर निगम ने आईटीआई का भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में स्थित खाता सीज कर दिया। जबकि, पांच लाख से अधिक के बकायेदार राजगढ़ पीएसी, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय व उप संभागीय कृषि कार्यालय को भी सीज करने की निगम की तैयारी है। रेलवे पर निगम का एक करोड़ रुपये सर्विस टैक्स बकाया है। इसकी अदायगी के लिए रेलवे से वार्ता की जा रही है। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने बताया कि निगम का बकाया जमा न करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
17 ड्राइवरों से छीनी गाड़ियां
झांसी। नगर निगम के वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय तिथि के बाद भी 17 चालकों ने नवीनीकरण नहीं कराया। इस पर बृहस्पतिवार को उनसे गाड़ियां छीन ली गईं। शुक्रवार से यह गाड़ियां लाइसेंसशुदा चालकों को दी जाएंगी।