{"_id":"6595a7e39874c7932204d30b","slug":"iti-biometric-attendance-of-students-will-be-started-from-the-new-session-jhansi-news-c-360-1-jh11001-2677-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई: नए सत्र से विद्यार्थियों की लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई: नए सत्र से विद्यार्थियों की लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी
Thu, 04 Jan 2024 12:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
झांसी। आईटीआई में विद्यार्थियों की नए सत्र से बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसकाे लागू करने का उद्देश्य संस्थानों में फर्जी प्रवेश रोकने एवं 75 फीसदी उपस्थिति पर छात्रवृत्ति देने के चलते किया जा रहा है। अफसरों की मानें तो पहले इसे एक जनवरी से लागू किया जाना था, लेकिन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। आईटीआई प्रधानाचार्य राजकुमार शाक्य के मुताबिक आईटीआई में बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था नए सत्र से लागू की जाएगी, इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन