फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   It may rain again today with cold wave

शीत लहर के साथ आज फिर हो सकती है बरसात

Sat, 22 Jan 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
It may rain again today with cold wave
झांसी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम एक बार फिर पलटी मार सकता है। शीत लहर के साथ-साथ आज बारिश भी हो सकती है। बदली भी छाई रहने की संभावना है। इस कारण दिन में भी ठंडक रहेगी। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन

मौसम में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, दो दिनों से अच्छी धूप खिल रही है। शुक्रवार को सुबह कोहरा रहा, लेकिन दोपहर तक आसमान खुल जाने से धूप निकल आई। ऐसे में लोगों को सर्द से राहत मिली। मगर शाम को सूरज ढलते ही फिर से सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की सर्दी हो गई। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। अब मौसम विभाग ने फिर बदली, बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों की तरफ से आने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवाएं शीत लहर को बढ़ाएंगी। साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है। इस कारण दिन में भी ठंडक बढ़ जाएगी। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।
विज्ञापन

फसलों को अभी पानी देने से बचें
कृषि विशेषज्ञों ने आगामी मौसम को देखते हुए किसानों को गेहूं व अन्य फसलों को दो दिनों तक पानी न देने की सलाह दी है। इसके अलावा कीटनाशक और उर्वरक का छिड़काव भी अभी न करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed