फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   It collided at high speed on the highway and overturned in a field.

Jhansi News: हाईवे पर तेज रफ्तार कर टकराकर खेत में जाकर पलटी

Sat, 06 Dec 2025 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
It collided at high speed on the highway and overturned in a field.
बंगरा। झांसी-खजुराहो हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। पीछे वाली कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद वह सड़क से लगभग 200 फीट दूर खेत में जाकर पलट गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। आसपास मौजूद लोगोें ने कार में फंसे तीन लोगों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सूचना पर बंगरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस से घायलों को गुरसराय सीएचसी पहुंचाया। वहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते दोनों कारों के एयर बैग खुल गए। बता दें कि आगे जा रही कार में पांच लोग सवार थे, जबकि पीछे वाली कार में तीन लोग थे। एयर बैग खुलने से आगे वाली कार में सवार लोगों को चोटें नहीं आईं। पीछे की कार में सवार भी गंभीर चोट आने से बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रही कार की रफ्तार तकरीबन 150 किमी प्रतिघंटा थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed