फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Israel's technology will be cultivated in 28 villages in less water

28 गांवों में कम पानी में इस्रराइल की तकनीक पर होगी खेती

Tue, 20 Jul 2021 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Israel's technology will be cultivated in 28 villages in less water
झांसी। जिले के बड़ागांव और बबीना ब्लाक में पहूंज नदी के किनारे बसे 28 गांवों में इस्रराइल की कम पानी में खेती करने की तकनीकी को विकसित किया जाएगा। इसके लिए इस्रराइल के प्रतिनिधिमंडल ने बड़ागांव के ग्राम आरी का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस्रराइल के हेड काउंसलर डॉन एल्फ व डा. लियो ने बताया कि हाल ही में इस्रराइल एवं भारत सरकार के बीच कम पानी में फसल उत्पादन को लेकर साझा रणनीति तैयार करने का अनुबंध किया गया है। इस्रराइल में जिन तकनीकी के माध्यम से कम पानी में खेती की जा रही है, उसी तरह यहां पर भी कम पानी में बेहतर फसल उत्पादन किया जाएगा। बड़ागांव एवं बबीना ब्लाक के पहूंज नदी के किनारे बसे 28 गांवाें में उसी तरह खेती करने की तकनीकी विकसित की जाएगी। इस पायलट प्रोजेक्ट में स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही यहां की स्थिति के अनुसार आगे का कार्य किया जाएगा। जल सहेली अंजू व सुखदेवी ने बताया कि गांवों में पानी की बचत के लिए जन जागरूकता और स्वच्छता के कार्य कर रहे हैं तथा जल संरक्षण का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि इस पायलट प्रोजेक्ट से पानी की बचत होगी, जो किसानों और लोगों के हित में होगा। संचालन परमार्थ समाजसेवी संस्थान के सिद्धगोपाल सिंह ने किया। ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिंह तोमर ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता शशांक शेखर सिंह, लघु सिंचाई विभाग, कृषि विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed