{"_id":"61bb98be34d63f64d365fe5b","slug":"irrigation-workers-hit-fours-and-sixes-all-around-the-field-jhansi-news-jhs211100229","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई कर्मचारियों ने मैदान के चारों तरफ लगाए चौके छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई कर्मचारियों ने मैदान के चारों तरफ लगाए चौके छक्के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में ध्यानचंद स्टेडियम में खेले जा रहे सिंचाई विभाग क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सपरार ब्लू स्टार, इरिगेशन राइजिंग स्टार और इंजीनियर्स लायंस ललितपुर की टीम ने अपनी मैच जीत लिए। इस दौरान सिंचाई कर्मचारियों ने मैदान के चारों तरफ खूब चौके छक्के लगाए।
पहला मैच सपरार ब्लू स्टार और आईएंडपी वॉरियर्स के बीच खेला गया। सपरार ब्लू स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 120 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें दीपक भूटिया के 73 रनों का योगदान रहा। निसार और मृदुल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में आईएंडपी वॉरियर्स की पूरी टीम 88 रनों पर सिमट गई। गेंदबाज सौरभ श्रीवास्तव और विवेक सिंह ने तीन- तीन विकेट लिए। दीपक भूटिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में सुपर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नितेश कुमार के 26, राजेश सिंह के 17 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 76 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इरिगेशन राइजिंग स्टार टीम ने बल्लेबाज छत्रपाल सिंह के नाबाद 54 रनों की बदौलत नौ विकेट से मैच जीत लिया। छत्रपाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मैच में सर्किल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 72 रन ही बना सकी। इसमें बल्लेबाज तुषार के 46 रनों का योगदान रहा। गेंदबाज रमाकांत ने तीन, जितेंद्र और रजनीश ने दो- दो विकेट हासिल किए। इंजीनियर्स लायंस ललितपुर की टीम ने रजनीश के 30 रन और मुराद के 25 रनों की बदौलत मैच को आठ विकेट से जीत लिया। रजनीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर सहायक अभियंता रामकिशेन, हेमंत राठौर, सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र खरे, पंकज कौशिक, संदीप रावत, षष्टेश्वर नाथ, राहुल श्रीवास्तव, विकास राय, राजेश दुबे उपस्थित रहे।