फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Irrigation Rock Star won the final match by 35 runs

Jhansi News: इरिगेशन रॉक स्टार ने 35 रनों से जीता फाइनल मुकाबला

Sat, 06 Jan 2024 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Rock Star won the final match by 35 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में इरिगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का खिताब इरिगेशन रॉक स्टार ने अपने नाम किया। इरिगेशन रॉक स्टार ने सिंचाई यांत्रिक किंग्स इलेविन को 35 रनों से हराया।
सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब द्वारा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग खेली जा रही है। शुक्रवार को इसका फाइनल मुकाबला इरिगेशन रॉक स्टार और सिंचाई यांत्रिक किंग्स इलेविन के बीच खेला गया। जिसका शुभारंभ अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार झा, हमीद उल्लाह, विमल चौधरी ने किया।
विज्ञापन

पहले टॉस जीतकर इरिगेशन रॉक स्टार की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। बल्लेबाज नीतेश कुमार ने 50 रन, वसीम अहमद ने 35 रन, कप्तान अभिषेक प्रताप ने 27 रन की जबरदस्त पारी खेलते हुए 7 विकेट खोकर भी 206 रनों का स्कोर खड़ा किया। वही सिंचाई यांत्रिक किंग्स इलेविन के गेंदबाज पवन यादव और कृष्णगोपाल यादव ने 2-2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 206 रनों का पीछा करने उतरी सिंचाई यांत्रिक किंग्स इलेविन की टीम ऑल आउट होकर 171 रनों पर ही सिमट गई। जिसमें बल्लेबाज लोकेश शाक्या ने 46 रन, कुलदीप कुमार ने 41 रन, मानसिंह ने 32 रन बनाए। वहीं इरिगेशन रॉक स्टार के गेंदबाज ने भूपेंद साहू ने 5 विकेट चटकाए। वहीं नीतेश कुमार और सुरेंद्र ने 2-2 विकेट गिराए। इरिगेशन रॉक स्टार के भूपेंद्र साहू को प्लेयर ऑफ दी मैच से पुरस्कृत किया गया।
इसके साथ ही पवन यादव को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, वसीम अहमद को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, कृष्णगोपाल यादव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और प्रशांत कुमार को सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग का पुरस्कार दिया गया।


इस अवसर पर विनय कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार भारती, राकेश कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, विकास राय, मनोज श्रीवास्तव, विनयदेव तिवारी, राजेश दुबे, संजीव श्रीवास्तव, राजेंद्र बहादुर, भागीरथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed