{"_id":"5fc543f28ebc3e9ba43c174a","slug":"iror-rod-attack-after-that-dead-jhansi-news-jhs182349530","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे की कमानी सिर में मारकर उतारा गया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे की कमानी सिर में मारकर उतारा गया मौत के घाट
विज्ञापन
झांसी। थाना कटेरा क्षेत्र स्थित तालपुरा के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला का अधजला शव मिलने के बाद सोमवार को चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। सिर में लोहे की कमानी सिर में मारकर महिला को मौत के घाट उतारा गया। इसके बाद शव को जलाकर आग के हवाले किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब जाएगा।
तालपुरा के जंगल में करीब पांच दिन पहले मिली महिला का अधजला शव मिलने के बाद मामले में पुलिस अब तक शिनाख्त नहीं करा सकी। मृतका के सिर व गले पर चोटों के निशान भी थे। जिससे साफ था कि हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है। महिला कहां की थी और कहां से लाई गई, अब तक कोई भी सुराग पुलिस नहीं जुटा सकी। मृतका मंगलसूत्र, सोने की एक अंगूठी, बिछिया, पायल व कान के टॉप्स भी पहने हुई थी। इससे साफ था कि घटना लूट के इरादे से नहीं की गई।
घटनास्थल मध्य प्रदेश की सीमा से सटा होने के चलते आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क साधा, लेकिन सफलता अब तक नहीं मिली। 72 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद सोमवार को चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मौके पर मिली लोहे की कमानी से सिर पर प्रहार कर हत्या की गई थी। इसके बाद शव को आग के हवाले किया गया था। वीडियोग्राफी कराने के बाद विसरा सुरक्षित कर रखा है। जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।