फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Investigation: X-ray, tests and medicine shops in the basement of the nursing home.

पड़ताल : नर्सिंगहोम के बेसमेंट में एक्स-रे, जांचें और दवा की दुकानें

Thu, 08 Aug 2024 06:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Investigation: X-ray, tests and medicine shops in the basement of the nursing home.
शासन के सख्त आदेश पर जेडीए ने दो दिन में पांच बेसमेंट किए सील, बुधवार को नहीं निकलीं टीमें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर के अधिकतर नर्सिंगहोम के बेसमेंट में बेखौफ व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। कहीं बेसमेंट में उपचार हो रहा है तो कहीं खून की जांच और एक्स-रे हो रहे हैं। कुछ नर्सिंगहोम के बेसमेंट में दवा की दुकान है तो कुछ में कैंटीन या चैंबर बने हैं।
हैरानी तो यह है कि शासन के सख्त कार्रवाई के आदेश के बावजूद न प्रशासन सख्ती बरत रहा है और न जेडीए (झांसी विकास प्राधिकरण)। इतना जरूर है कि आदेश का कोरम पूरा करने के लिए तीन निर्माणाधीन और चल रहे दो बेसमेंट सील कर दिया गया। बुधवार को सीलिंग का दावा था मगर अभियान ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

नई दिल्ली के राजेंद्र नगर में बेसमेंट में कोचिंग चल रही थी। बारिश का पानी भरने से दो छात्राओं की मौत हो गई थी। इस पर प्रदेश सरकार ने अवैध रूप से बने बेसमेंट और नक्शा स्वीकृत कराकर बनाए बेसमेंट में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। शासन का आदेश आया तो प्रशासन और जेडीए अफसरों ने अधीनस्थों को आदेश जारी कर दिए। जेडीए की टीम निकली तो मेडिकल कॉलेज के आसपास सिर्फ दो ही जगह बेसमेंट का व्यवसायिक इस्तेमाल होते मिले, जिन्हें सोमवार को सील कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के आसपास की गई सीलिंग से स्पष्ट है कि यह कोरम पूरा किया गया है। अफसरों ने बुधवार को भी सीलिंग कार्रवाई का भरोसा दिया था मगर टीम नहीं निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


0- जेडीए सचिव उपमा पांडेय से बातचीत
सवाल : मैडम आज कोई कार्रवाई हुई
जवाब : नहीं आज कोई सीलिंग नहीं हुई
सवाल : शासन ने करीब सात दिन पहले बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। जेडीए ने चिह्निकरण के लिए टीमें लगाई थीं।
जवाब : चिह्नित किया जा रहा है और साथ ही नोटिस भी दिए जा रहे हैं।
सवाल : पांच बेसमेंट सील किए गए। शहर में अधिकांश जगह बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधि चल रही हैं, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं
जवाब : बात यह नहीं है। हमें भी नियमों को फालो करना पड़ता है। नोटिस देना पड़ता है। यह अभियान रोज चलेगा। जैसे-जैसे आदेश होंगे, वैसे-वैसे सीलिंग होगी।

सवाल : जेडीए टीमों ने चार दिन में सिर्फ पांच ही जगह चिह्नित की है?
जवाब: चिह्नित वाली बात नहीं है। इनको नोटिस पहले दिया था, इसलिए सीलिंग की है। नोटिस में 15 दिन का समय देना पड़ता है।

सवाल: मेडिकल कॉलेज के पास अधिकांश बिल्डिंग में व्यावसायिक गतिविथि चल रही हैं। क्या कार्यवाही होगी?
जवाब: हम कार्यवाही करते रहेंगे।


शहर के काफी लोगों ने बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधि बंद करके सिर्फ पार्किंग चलाने का आवेदन किया है। हम भी चाहते हैं कि बेसमेंट में कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं हो। - उपमा पांडेय, जेडीए सचिव



मेडिकल कॉलेज के पास जाम की वजह भी सड़क पर खड़े वाहन
मेडिकल कॉलेज से आसपास सुबह से शाम तक जाम लगे रहते हैं। एंबुलेंस की वजह से ही नहीं बल्कि दोपहिया और चार पहिया वाहन के सड़क पर बेतरतीब खड़े होने से जाम लगता है। इन वाहनों को पार्किंग में खड़ा करने के लिए बेसमेंट बने हैं, जिनका बेधड़क व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed