फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Investigation started in Mauranipur line shift case

Jhansi News: मऊरानीपुर लाइन शिफ्ट मामले में बैठी जांच

Tue, 22 Jul 2025 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Investigation started in Mauranipur line shift case

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। मऊरानीपुर स्थित मढ़ा मंदिर से जुड़ी हाइटेंशन लाइन और पोल को शिफ्ट किए जाने के मामले में जांच बैठा दी गई है। मुख्य अभियंता केपी खान के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता ऐनुल होदा ने दो सदस्यीय कमेटी गठितकर जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।

आकलन रिपोर्ट जमा कराए बगैर लाइन शिफ्ट किए जाने के मामले लगातार बने हुए हैं। कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से विभाग के ही कर्मचारी विभाग को लाखों का नुकसान पहुंचा रहे हैं। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के खंडीय अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी और स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने इस मामले की शिकायत करते हुए विभागीय कर्मियों पर अवैध तरीके से लाइन शिफ्ट किए जाने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन




उन्होंने शिकायत की थी कि मढ़ा मंदिर उपकेंद्र से निकले कुआगांव और एसबीआई फीडर पर जतारा रोड पर, नेशनल एकेडमी के पास, कृष्णा पेट्रोल पंप के सामने बगैर एस्टीमेट के लाइनों को शिफ्ट कराया गया। अमर उजाला ने 21 जुलाई के अंक में बगैर एस्टीमेट शिफ्ट करा दीं हाईटेंशन लाइन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए मुख्य अभियंता केपी खान ने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता व उप खंड अधिकारी टेस्ट को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ऐनुल होदा ने कहा कि जांच में यदि गड़बड़ी पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed