फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Intibody less child in durring cold

सर्दियों में कमजोर हो जाती है बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता, घेर सकती वायरल और एलर्जिक बीमारियां, ऐसे रखें ध्यान

Tue, 19 Jan 2021 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Intibody less child in durring cold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता सर्दियों में कमजोर हो जाती है। ऐसे में इस सीजन में बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना, वायरल और एलर्जिक बीमारियां बच्चों को घेर सकती हैं। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इन दिनों बुखार, खांसी, उल्टी, दस्त, श्वांस की बीमारियां से पीड़ित बच्चे उपचार कराने के लिए ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस सीजन में सर्दी, खांसी, बुखार आम बात है, लेकिन कोविड को देखते हुए विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि सर्दी में गले और सीने में तकलीफ जल्दी हो जाती है, इसलिए बच्चों को गुनगुना पानी पिलाते रहें। पैरों में गर्म मोजे और जूते हमेशा पहनाएं। अच्छी धूप खिलने पर हाथ-पैरों को सूरज की रोशनी में कुछ समय खुला छोड़ें, ताकि विटामिन डी की कमी पूरी हो सके। सिर को भी ठंड से बचाना जरूरी है। बाहर निकलने से पहले टोपी जरूर पहनाएं।
विज्ञापन


बढ़ती सर्दी में बच्चों को कोल्ड डायरिया और सांस लेने में तकलीफ हो जाती है। जिन बच्चों को किसी तरह की एलर्जी है या जो पहले से अस्थमा पीड़ित हैं, उनको सांस लेने में तकलीफ जैसी दिक्कतें काफी बढ़ जाती है। ऐसे बच्चों को थोड़ा भी संक्रमण होने तुरंत चिकित्सीय सलाह लें। यदि परिवार में किसी को खांसी, जुकाम या बुखार हो तो वह बच्चों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रखें ध्यान
- बच्चों को गुनगुना पानी पिलाते रहें।
- जितना हो सके गर्म कपड़ों में रखें।
- बच्चों को हरी सब्जियां और फल खिलाएं।
- पोषक तत्वों से भरपूर ताजा, गर्म खाना खिलाएं।
- पैरों में गर्म मोजे और जूते हमेशा पहनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed